Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ: पूर्व मंत्री पर हुए हमले को परिवार ने बताया साजिश का नतीजा, मुख्यमंत्री से लगायी मदद की गुहार

admin by admin
October 1, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बलात्कार के मामले में सजायाफ्ता गायत्री प्रसाद प्रजापति के परिवार के सदस्यों ने बुधवार को उन पर जेल में हुए हमले को साजिश बताते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद करने का अनुरोध किया।

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रजापति पर हुए हमले की न्यायिक जांच की मांग की है। प्रजापति पर मंगलवार को लखनऊ जिला जेल के अंदर हमला हुआ, जिससे उनके सिर में हल्की चोट आई है।

प्रजापति ने अस्पताल से बाहर आते समय संवाददाताओं को बताया कि उन पर एक अन्य कैदी विश्वास ने चाकू से हमला किया था। हमला क्यों किया गया, इसके बारे में कुछ मालूम नहीं है।

प्रजापति की विधायक पत्नी महाराजी प्रजापति ने अपने पति पर जेल में हुए हमले के पीछे साजिश का दावा करते हुए कहा, ‘यह जो भी घटना हुई है, यह साजिश के तहत हुई है। जिस जेल के अंदर बिना जांच-पड़ताल के खाने-पीने का सामान नहीं जाता है वहां आखिर चाकू कैसे पहुंच गया? यह सवाल बनता है।

उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार से मांग है कि हमारे पति को इंसाफ दिलाया जाए। उन्होंने जो गुनाह किया ही नहीं है उसकी वह सजा काट रहे हैं। ना तो हमारे पति का मेडिकल परीक्षण कराया गया, ना ही उस महिला (प्रजापति पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली) का परीक्षण कराया गया। न्यायालय में हमारी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है सरकार से मांग है हमको न्याय दिलाया जाए।’

प्रजापति की बेटी अंकिता ने कहा कि उनके पिता को जान का खतरा है और उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए तथा उन्हें इंसाफ मिले।

अंकिता ने सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए कहा, ‘हमारे पिता पिछले साढे आठ साल से ऐसे केस में सजा काट रहे हैं जो उन्होंने किया ही नहीं है। उस लड़की (प्रजापति पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला) का मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया गया और हमारे पिता को आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई।’

उन्होंने कहा, ‘न्यायालय में हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। हम प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हैं कि वह हमसे मिलें और हमारी मदद करें। हमारे पिता निर्दोष हैं। उन्होंने कोई ऐसा गुनाह नहीं किया है। आखिर क्यों उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।’

इस बीच, सपा के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर हुए हमले की न्यायिक जांच की मांग की है।

यादव ने मंगलवार रात प्रजापति पर एक कैदी द्वारा किसी नुकीले हथियार से किए गए हमले की वारदात के बाद ‘एक्स’ पर की गई एक पोस्ट में कहा, ‘भूतपूर्व विधायक व उप्र सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति पर जेल में हुए जानलेवा हमले की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो।

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसी पोस्ट में कहा, ‘उत्तर प्रदेश में कहीं भी, कोई भी सुरक्षित नहीं है।

Tags: लखनऊ: पूर्व मंत्री पर हुए हमले को
Previous Post

बलिया: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Next Post

मुजफ्फरनगर में खड़े ट्रक से टकराई कार; छह लोगों की मौत

Related Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

August 4, 2026
सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी
उत्तर प्रदेश

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

August 4, 2026
Next Post

मुजफ्फरनगर में खड़े ट्रक से टकराई कार; छह लोगों की मौत

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group