अयोध्या, आज पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार ने थाना कोतवाली कैण्ट अंतर्गत निर्मलीकुण्ड घाट पर मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई एवं भीड़ नियंत्रण से संबंधित पहलुओं पर सर्व-संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसी क्रम में त्यौहारों एवं कानून-व्यवस्था की सतत निगरानी के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा अधिकारीगण एवं अयोध्या पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग की गई।
इस दौरान संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु सभी संबंधित को निर्देशित किया गया।


