Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारतीय टीम का नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार; नकवी अपने साथ ट्रॉफी ले गए, बीसीसीआई करेगा विरोध

admin by admin
September 29, 2025
in खेल, देश
0

दुबई, एक अभूतपूर्व घटनाक्रम में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप ट्रॉफी देने से इनकार कर दिया क्योंकि भारतीय टीम ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

रविवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर भारत ने रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप जीता लेकिन उसके बाद 90 मिनट तक पूरी तरह से नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला।

भारतीय खिलाड़ी तुरंत मैदान पर आ गए थे और कुछ के साथ उनके परिवार भी थे । कप्तान सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा , मुख्य कोच गौतम गंभीर की पत्नी नताशा और बेटियां भी मैदान पर थे और सभी बहुत खुश दिख रहे थे।

भारतीय टीम से 20 . 25 गज की दूरी पर एसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी अपने साथियों के साथ खड़े थे।

समझा जाता है कि बीसीसीआई ने एसीसी से कहा था कि टीम नकवी से पुरस्कार नहीं लेगी जो भारत विरोधी रवैये के लिये जाने जाते हैं।

नकवी ने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो विमान क्रैश होने का इशारा करके गोल का जश्न मना रहे थे । नकवी का इशारा पाकिस्तान के उस दावे की ओर था कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद आपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने भारत के छह जेट गिराये थे।

पाकिस्तान की उस मांग के पीछे भी नकवी का हाथ था कि भारतीय सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी लेवल चार का अपराध लगाये । भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था।

फाइनल के बाद एक घंटे तक पाकिस्तानी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम से नहीं आये।

समझा जाता है कि भारतीय टीम मंच पर नकवी के अलावा किसी से भी ट्रॉफी लेने को तैयार थी । दुबई स्पोटर्स सिटी के खालिद अल जरूनी भी मंच पर थे और ऐसी संभावना थी कि वह भारतीय टीम को ट्रॉफी देंगे।

भारतीय टीम नकवी के रहते मंच पर जाने को तैयार नहीं थी और नकवी हटने को तैयार नहीं थे।

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा ,‘‘ अगर नकवी जबर्दस्ती ट्रॉफी देने की कोशिश करते तो बीसीसीआई आधिकारिक शिकायत दर्ज करा देता।

इस बीच मैच के बाद प्रस्तोता साइमन डाउल ने व्यक्तिगत प्रायोजक पुरस्कारों का ऐलान किया । इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल से अपने पुरस्कार लिये।

इसके बाद डाउल ने कहा ,‘‘ मुझे एशियाई क्रिकेट परिषद ने बताया है कि भारतीय टीम आज अपने पुरस्कार नहीं लेगी और मैच के बाद का समारोह यहीं खत्म होता है।

नकवी मंच से उतरे और निकास द्वार की ओर बढे । एसीसी टूर्नामेंट का स्टाफ ट्रॉफी लेकर चला गया जिससे सभी हैरान रह गए।

नकवी के करीबी माने जाने वाले बीसीबी अध्यक्ष बुलबुल ने स्टेडियम के बाहर खड़े मीडिया से कहा कि पुरस्कार वितरण समारोह बीच में खत्म करना पड़ा क्योंकि भारत ने ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।

भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ ने पोडियम के पास जश्न मनाया और ट्रॉफी के बिना फोटो भी खिंचवाई।

बीसीसीआई अध्यक्ष देवाजीत सैकिया ने मुंबई में बोर्ड के मुख्यालय पर चुनिंदा समाचार एजेंसियों से कहा ,‘‘ हमने इसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के प्रमुख नेता से ट्रॉफी लेने से इनकार किया लेकिन इससे उस व्यक्ति को ट्रॉफी और पदक अपने साथ अपने होटल ले जाने की अनुमति नहीं मिल जाती।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह अप्रत्याशित है, बहुत बचकाना है और हम नवंबर के पहले सप्ताह में दुबई में होने वाली आगामी आईसीसी बैठक में आईसीसी के समक्ष बहुत कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे।

पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने नकवी का बचाव करते हुए कहा ,‘‘वह एसीसी अध्यक्ष हैं और उन्हें ट्रॉफी देने का अधिकार है।

भारत और पाकिस्तान के मैच वैश्विक क्रिकेट के प्रसारण इकोसिस्टम के लिये ‘सोने के अंडे देने वाली मुर्गी’ की तरह हैं और कोशिश की जाती है कि बहुदेशीय टूर्नामेंटों में दोनों टीमों के ज्यादा से ज्यादा मैच हों।

लेकिन दुबई के इस घटनाक्रम ने खटास पैदा कर दी है और अब हितधारकों को सोचना होगा कि आखिर किस कीमत पर ये मैच कराये जा रहे हैं जिनसे दुश्मनी और बढ रही है जैसा कि एशिया कप में साफ देखा गया।

Tags: भारतीय टीम का नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार
Previous Post

लखनऊ: ईसाई धर्म अपनाने के लिए ‘चमत्कारी उपचार’ का दावा; धर्मांतरण गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Next Post

नोएडा में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के घर से घरेलू सेवक ने लाखों रुपये के जेवरात, सामान चुराए

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

नोएडा में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के घर से घरेलू सेवक ने लाखों रुपये के जेवरात, सामान चुराए

Recent Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को और भव्य एवं नवाचारपूर्ण बनाने के लिए इस बार आम लोगों और...

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं को लेकर लोगों से सतर्क...

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group