Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच के मझारा तौकली गांव में वयस्क नर भेड़िये का मिला शव

admin by admin
September 29, 2025
in उत्तर प्रदेश
0


बहराइच जिले के कैसरगंज के एक गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक वयस्क नर भेड़िया मृत पाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब स्थानीय लोगों पर आदमखोर भेड़ियों के हमलों की खबरों के बाद क्षेत्र में इस हिंसक पशु के खतरे से निपटने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। आसपास के गावों में भेड़िए का आतंक है और हाल में भेड़ियों के हमलों में चार बच्चों की मौत हो गई है और 16 लोग घायल हुए हैं।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राम सिंह यादव ने देर शाम संवाददाताओं को बताया, ‘‘मझारा तौकली गांव में एक वयस्क नर भेड़िये का शव बरामद हुआ है। चिकित्सकों की समिति गठित कर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। भेड़िये की मौत कैसे हुई इसकी पुष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दी जा सकती है।

इस सवाल पर कि क्या ये वही आदमखोर भेड़िया है जिसने आसपास के गांवों में आतंक मचा रखा है, डीएफओ ने कहा, ‘‘संभावना तो यही है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा जांच के बाद ही की जा सकती है।

डीएफओ ने यह भी कहा, ‘‘रविवार को ड्रोन कैमरे लगाकर वन विभाग की टीम बचाव अभियान चला रही थी। इस दौरान एक वन्यजीव का शव दिख। पास जाकर देखने पर वह वयस्क नर भेड़िया था।

गौरतलब है कि कैसरगंज तहसील के मझारा तौकली गांव व आसपास के करीब 12 गांवों में नौ सितंबर से भेड़िये का आतंक व्याप्त है। भेड़िये के हमले में अब तक चार बच्चों की मौत हो चुकी है, इनमें से एक बच्चे का ना तो शव बरामद हुआ है, ना ही उसके कोई कपड़े अथवा अवशेष मिले हैं। हमलों में आधिकारिक तौर पर 16 ग्रामीणों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

भेड़िये को पकड़ने के लिए 21 कार्यबल तथा अन्य टीम जुटी हुई है। ग्रामीणों के बीच जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भेड़िये के आतंक से प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण के बाद भेड़िये के आतंक से पीड़ित जनता तथा आम नागरिकों से एक जनसभा में उन्होंने कहा था, ‘‘भेड़िया पकड़ा ना जा सके तो उसे गोली मार दी जाए, जनता को इस समस्या से निजात मिलनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने भेड़िये के हमले से घायल हुए प्रत्येक ग्रामीण को 50 हजार रुपये की राशि तत्काल देने के निर्देश दिए थे।

जिलाधिकारी कार्यालय से रविवार को जारी बयान के अनुसार, ‘‘मुख्यमंत्री के आदेश का अनुपालन करते हुए रविवार को 13 घायलों में से प्रत्येक के लिए 50 हजार रुपये के चेक जारी किए गए हैं। इन्हें सोमवार को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से पीड़ितों को प्रदान किया जाएगा।

Tags: बहराइच के मझारा तौकली गांव
Previous Post

भदोही में यौन उत्पीड़न के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, SP के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Next Post

अमेठी में युवक का शव मिला, पहचान के प्रयास जारी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

September 23, 2026
Next Post

अमेठी में युवक का शव मिला, पहचान के प्रयास जारी

Recent Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को और भव्य एवं नवाचारपूर्ण बनाने के लिए इस बार आम लोगों और...

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं को लेकर लोगों से सतर्क...

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group