Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya: मां कामाख्या धाम में 251 मीटर लंबी चुनरी; अपर्णा यादव, रामचंद्र यादव, रोली सिंह का नेतृत्व, हुआ कन्या पूजन और भोज

admin by admin
September 28, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र में रविवार को एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन देखने को मिला। मां कामाख्या धाम में पहली बार 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।

हरिहरपुर गांव स्थित हैजा माता मंदिर से पूजन-अर्चन के बाद यात्रा प्रारंभ हुई और चार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मां कामाख्या धाम मंदिर पहुंची।

यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने किया जबकि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव रही। इसके अलावा अयोध्या जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, विधायक पुत्र आलोक चंद्र यादव समेत हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे यात्रा में शामिल हुए।

मंदिर पहुंचकर विधायक और मुख्य अतिथि ने मां कामाख्या को चुनरी अर्पित की और विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। पूरे मार्ग में “जय माता दी” के जयकारों ने भक्तिमय वातावरण बनाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रुदौली क्षेत्र में इस स्तर का आयोजन पहली बार हुआ है।

यात्रा के उपरांत मां कामाख्या नगर पंचायत स्थित मंगलम गेस्ट हाउस में कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। 251 कन्याओं को चुनरी भेंट कर पूजन किया गया और उन्हें खीर, पूरी, सब्जी व फल खिलाए गए। मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।

विधायक रामचंद्र यादव ने कहा “मां कामाख्या धाम पूरे क्षेत्र की आस्था का केंद्र है। इस तरह का आयोजन हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवंत रखता है। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि यह भूमि धार्मिक चेतना से ओत-प्रोत है। इस चुनरी यात्रा ने रुदौली को नई पहचान दी है।

“मां दुर्गा की उपासना से ही नारी शक्ति को सम्मान और ऊर्जा मिलती है। कन्या पूजन हमारी संस्कृति की आत्मा है। आज इस ऐतिहासिक चुनरी यात्रा और कन्या भोज में शामिल होकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। रुदौली क्षेत्र की यह आस्था और एकजुटता समाज के लिए प्रेरणा है।

मिशन शक्ति सम्मान समारोह

मिशन शक्ति पेज-5 के तहत आयोजित सम्मान समारोह में विधायक रामचंद्र यादव और मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने रुदौली सीओ आशीष निगम समेत सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इसी क्रम में नगर पंचायत की समस्त महिला सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भोजन की व्यवस्था की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भाव-विभोर होकर अपने घरों को लौटे।

Tags: Ayodhya: मां कामाख्या धाम में 251 मीटर लंबी चुनरी
Previous Post

Ayodhya: रुदौली विधायक, SDM में छवि को लेकर रार; एसडीएम बोले- आरोप बेबुनियाद, जांच को तैयार

Next Post

Watch, अयोध्या में फ़िल्मी सितारों की रामलीला के सातवे दिन, सुग्रीव का राजतिलक, सुग्रीव वानर सेना सहित मां सीता की खोज में निकले

Related Posts

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव
अयोध्या

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

Watch, अयोध्या में फ़िल्मी सितारों की रामलीला के सातवे दिन, सुग्रीव का राजतिलक, सुग्रीव वानर सेना सहित मां सीता की खोज में निकले

Recent Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

मेरठ पुलिस ने अपहरण करने, बंधक बनाकर मारपीट करने और रंगदारी वसूलने में शामिल गिरोह का भंडाफोड़ करके शनिवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group