Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फाइनल जैसा महसूस हुआ, सुपर ओवर के लिए अर्शदीप हमेशा मेरी पसंद थे: सूर्यकुमार

admin by admin
September 27, 2025
in खेल, देश
0

दुबई, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ हुआ सुपर चार का महज औपचारिकता का मुकाबला ‘फाइनल जैसा लगा’ और दबाव की परिस्थितियों में अर्शदीप सिंह के रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें सुपर ओवर के लिए बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को चुनने में कोई हिचकिचाहट नहीं हुई।

अर्शदीप ने नियमित मैच के दौरान 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और फिर सुपर ओवर में दो विकेट झटककर श्रीलंका को केवल दो रन पर समेट दिया। सूर्यकुमार ने इसके बाद पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया और भारत ने टूर्नामेंट में छह मैच में लगातार छठी जीत दर्ज की।

सूर्यकुमार ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा,‘‘यह फाइनल जैसा लगा (हंसते हुए)। दूसरी पारी (श्रीलंका की पारी) के पहले हाफ के बाद लड़कों ने काफी जज्बा दिखाया। मैंने उन्हें इसे सेमीफाइनल की तरह खेलने को कहा। जीतने वाली टीम का हिस्सा होना अच्छा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अर्शदीप कई बार ऐसी स्थिति में रहे हैं और उन्होंने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। मैंने उनसे सिर्फ इतना कहा था कि अपनी योजनाओं पर ध्यान दो तथा किसी और चीज के बारे में मत सोचो। हम फाइनल में पहुंच चुके हैं लेकिन अपनी योजनाएं बनाओ और उन्हें लागू करो।

सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैंने उन्हें अपनी योजनाओं पर अमल करते और भारत तथा अपनी आईपीएल फ़्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन करते देखा है। उनका आत्मविश्वास सब कुछ बयां कर देता है और उस सुपर ओवर के लिए अर्शदीप के अलावा कोई और नहीं।

कप्तान ने बल्लेबाजों की भी सराहना की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 202 रन बनाए जिसमें अभिषेक शर्मा (61), तिलक वर्मा (नाबाद 49) और संजू सैमसन (39) ने अहम योगदान दिया।

रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले फाइनल के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘आज रात अच्छी तरह से उबर (थकान से) लेते हैं। अभी उसके (फाइनल) बारे में नहीं सोचते। आज कुछ खिलाड़ियों को ऐंठन की बहुत अधिक शिकायत हुई। कल अच्छी तरह से उबर जाते हैं और फिर हम आज की तरह ही चुनौती पेश करेंगे।

उन्होंने कहा ‘‘मैं खिलाड़ियों से यही चाहता था कि वे अपनी योजनाओं पर अमल करें, स्पष्ट रहें और बिना किसी डर के खेलें। यही सबसे जरूरी था और मुझे यकीन है कि सभी ने वह हासिल किया जो वे चाहते थे। फाइनल में पहुंचकर खुशी हुई।

श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने स्वीकार किया कि वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच का रुख बदल दिया लेकिन टीम के प्रदर्शन को लेकर वह उत्साहित रहे।

असलंका ने कहा, ‘‘बेशक, यह एक शानदार मैच था। मुझे लगता है कि हम मैच में बने हुए थे और वरुण तथा कुलदीप के शानदार ओवरों तक हम मैच को अच्छी तरह से संभाल रहे थे।’’

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए पथुम निसांका ने 58 गेंद में 107 रन की पारी खेली जबकि कुसाल परेरा ने 32 गेंद पर 58 रन बनाए जिससे श्रीलंका ने सुपर ओवर में हारने से पहले 202 रन के स्कोर की बराबरी की।

असलंका ने कहा, ‘‘(निसांका और परेरा की) बल्लेबाजी अविश्वसनीय थी। उनके (भारत के) पास काफी अनुभवी गेंदबाज हैं लेकिन उन्होंने (निसांका और परेरा ने) बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

उन्होंने कहा, ‘‘एशिया कप में कई सकारात्मक बातें हुईं। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन पिछले दो मैचों में जीत हासिल नहीं कर पाए। कप्तान के तौर पर टीम में कई सकारात्मक बातें हैं।

Tags: फाइनल जैसा महसूस हुआ
Previous Post

मंत्री आशीष पटेल ने कहा, सीतापुर में आपा खोने वाले शिक्षक को परेशान किया गया

Next Post

बीकेआई के आतंकवादी परमिंदर पिंडी को यूएई से प्रत्यर्पित

Related Posts

क्राइम

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

September 23, 2026
देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
Next Post

बीकेआई के आतंकवादी परमिंदर पिंडी को यूएई से प्रत्यर्पित

Recent Posts

Ayodhya Deepotsav 2026: 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, 2100 ड्रोन शो और रामायण थीम से सजेगा शहर

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को और भव्य एवं नवाचारपूर्ण बनाने के लिए इस बार आम लोगों और...

Gorakhpur: सोशल मीडिया के ‘आधे सच’ पर बोले CM योगी, बोले- पूरी जानकारी और संदर्भ समझना जरूरी

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही सूचनाओं को लेकर लोगों से सतर्क...

Bahraich: रुपईडीहा में पुलिस मुठभेड़, वाहन चोर गिरोह का सदस्य घायल; 2 नेपाली साथियों समेत तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

बहराइच, नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और वाहन चोरी गिरोह के सदस्यों के बीच...

Ayodhya, रुदौली: पुष्टाहार से पकवान तक पहुंचा पोषण का संदेश, फूल-पत्तियों की रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

Ayodhya, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group