चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की रहस्यमय हालात में मौत होने के बाद सोमवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि इसके बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे बौरी रोड पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ अंशु की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रही थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अनुपम मिश्रा और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कृष्ण मुरारी शर्मा की मौजूदगी में हुई छानबीन में हत्या का आरोप गलत साबित हुआ।
पुलिस जांच में दुर्घटना के कारण अंशु की मौत होने की बात सामने आई जिसके बाद पीड़ित परिजन आर्थिक मदद मुहैया कराने की मांग करने लगे।
एसडीएम ने प्रावधान के तहत उनकी यह मांग जल्द पूरी कराने का आश्वासन दिया। वहीं, सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि परिजनों ने जांच से संतुष्टि जताई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब एक घंटे तक वहां आवागमन बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य करा दिया।


