अयोध्या, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को अयोध्या स्थित माता के सजे-धजे मंदिरों में श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लग गयीं।
देवकाली मंदिर के पुजारी ने बताया, ‘‘नवरात्रि के पहले दिन भोर से ही श्रद्धालु मंदिर में कतार लगाकर दर्शन पूजन कर रहे है। सुबह में मंगला आरती के बाद से भक्तजन कतारों में लगकर माता का दर्शन-पूजन कर रहे हैं।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नवरात्र के पर्व को देखते हुए मंदिरों के आस-पास सुरक्षा बलों को नियुक्त किया गया है। पुरुष बल के साथ ही महिला सुरक्षाकर्मियों को भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ड्रोन की सहायता से निगरानी की जा रही है।


