भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के पास एक खुले कमरे से 10 महीने की बच्ची का शव बरामद किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत दम घुटने से होने की पुष्टि हुई और संभवत: नाक और मुंह बंद कर उसकी हत्या की गई होगी। अधिकारी ने बताया कि शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले।
उन्होंने बताया कि बच्ची ने साफ कपड़े पहने हुए थे, जिससे पता चलता है कि वह किसी संपन्न परिवार से थी और शव के पास एक सफेद तौलिया भी पड़ा मिला। मांगलिक ने बताया कि अब तक इलाके में किसी ने भी बच्ची की पहचान नहीं की है।
पुलिस को संदेह है कि रात में राजमार्ग पर किसी ने बच्ची की हत्या कर शव को सुनसान कमरे में छोड़ दिया होगा। फोरेंसिक की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि दोषियों का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।


