Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मध्यप्रदेश के पन्ना में मजदूर महिला की चमकी किस्मत, एक सप्ताह में मिले 8 हीरे

admin by admin
September 20, 2025
in देश
0

मध्यप्रदेश के पन्ना में मजदूरी करने वाली एक महिला को एक सप्ताह के भीतर लाखों रुपये मूल्य के आठ बेशकीमती हीरे मिले हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बड़गड़ी गांव की निवासी रचना गोलदार को मिले आठ हीरो का कुल वजन 2.53 कैरेट है और इनमें छह उच्च गुणवत्ता वाले हैं।

हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि इन आठ हीरों में से छह नग जेम्स क्वालिटी के हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इनमें सबसे बड़े हीरे का वजन 0.79 कैरेट है। इसके अलावा, दो हीरे का रंग धूमिल है।

सिंह ने बताया कि इन सभी हीरों को महिला ने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है और इन्हें आगामी नीलामी में रखा जाएगा। उन्होंने इन हीरो की कीमत लाखों रुपये में होने का अनुमान जताया।

गोलदार ने खदान क्षेत्र हजारा मुद्दा में पट्टा लिया था और खुदाई के दौरान उसे यह हीरे मिले हैं। पन्ना में खदान तो कई लोगों के पास है पर हीरा हर किसी के हाथ नहीं लगता। कुछ लोग तो कई साल से खदान का पट्टा लेकर हीरा खोज रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नहीं मिला।

गोलदार के तीन बच्चे हैं। उनके दो बेटे निजी कंपनी में नौकरी करते हैं जबकि उनकी बेटी की शादी हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नीलामी से मिलने वाले रुपयों से उनकी आर्थिक स्थिति सुधारेगी।

पन्ना में आठ मीटर लंबाई और चौड़ाई वाली हीरा खदान 200 रुपये प्रति वर्ष के मान से शुल्क देकर ली जा सकती है। यह खदान एक जनवरी से 31 दिसंबर तक मान्य होती है।

यहां हर तीन महीने में हीरों की नीलामी होती है, जिसमें देश भर के हीरा व्यापारी शामिल होते हैं। हीरे की कीमत वजन, कट, रंग और पारदर्शिता पर तय होती है। सरकार नीलामी की अंतिम कीमत से 12 प्रतिशत काटती है जिसमें 11 प्रतिशत रॉयल्टी और एक प्रतिशत टीडीएस शामिल है। शेष रकम हीरा खोजने वाले को दी जाती है।

Tags: मध्यप्रदेश के पन्ना में मजदूर महिला
Previous Post

लखनऊ के पलासियो मॉल में गोलीबारी, महिला समेत चार गिरफ्तार

Next Post

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पोर्टल पर GST से संबंधित शिकायतों के लिए समर्पित श्रेणी बनाई

Related Posts

Featured

फाइबर की कमी से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम, जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी और किन खाद्य पदार्थों से मिलेगा भरपूर फाइबर

September 25, 2026
देश

शंख एयरलाइंस से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना, लखनऊ-कानपुर में जांच

September 25, 2026
क्राइम

जमशेदपुर के केनरा बैंक में बड़ी डकैती, 23 किलो सोना और लाखों की नकदी लूटकर फरार हुए पांच हथियारबंद अपराधी

September 25, 2026
देश

सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, 30 से ज्यादा घर प्रभावित; कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

September 25, 2026
Next Post

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पोर्टल पर GST से संबंधित शिकायतों के लिए समर्पित श्रेणी बनाई

Recent Posts

मथुरा के गोवर्धन में धर्म परिवर्तन मामले में सलमान नाम का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने और धर्म परिवर्तन के आरोप से जुड़े मामले...

यूपी में जब्त शराब तस्करी की XUV थाने से निकालकर दबिश में ले जाने पर हाईकोर्ट सख्त, DGP को जांच के आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को गोपनीय एवं स्वतंत्र जांच करने का आदेश दिया...

भदोही में विद्युत विभाग के कार्यालय सहायक को ₹8,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

भदोही, उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने शुक्रवार शाम भदोही जिले में बिजली विभाग के...

यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा-सपा में उम्मीदवारों को लेकर मंथन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो...

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 26, 2026
0

नागोया, गत चैम्पियन भारत ने एशियाई खेलों की कबड्डी स्पर्धा में अपना दबदबा कायम रखते हुए ईरान को शनिवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group