Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने हत्या का आरोप लगाया

admin by admin
September 16, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कटरा बाज़ार क्षेत्र के अशोकपुर दुबे पुरवा में प्रियंका (20) की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने अतिरिक्त दहेज के लिए ससुराल पक्ष पर उनकी बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

पुलिस निरीक्षक (अपराध) रमाशंकर राय ने बताया कि प्रियंका के पिता नकछेद तिवारी के अनुसार उन्होंने अपनी पुत्री की शादी लगभग चार माह पूर्व 28 मई 2025 को अशोकपुर दुबे पुरवा निवासी श्यामू से की थी तथा हैसियत के अनुसार ने दान- दहेज भी दिया।

नकछेद तिवारी ने आरोप लगाया है कि उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त सोने की अंगूठी और जंजीर की मांग कर रहे थे।

प्रियंका के पिता का कहना है कि सोमवार शाम पांच बजे उनकी बेटी का देवर अतुल उसे विदा कराकर ससुराल ले गया तथा रात में उन्हें सूचना मिली कि प्रियंका को सांप ने काट लिया है। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग ही प्रियंका को जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

नकछेद तिवारी ने थाने में दामाद श्यामू, देवर रामू व अतुल, ननद ज्योति और शिवकुमार के खिलाफ अपनी बेटी की हत्या करने की शिकायत की है।

पुलिस निरीक्षक (अपराध) ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी तथा फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Tags: गोंडा में नवविवाहिता की संदिग्ध
Previous Post

लखनऊ के कैसरबाग मछली बाजार में अचानक पेड़ के गिरने से एक की मौत, चार घायल

Next Post

आगरा: अश्लील वीडियो से बेटी को ब्लैकमेल करने पर पिता ने डेढ़ साल पहले की थी भतीजे की हत्या, गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
Next Post

आगरा: अश्लील वीडियो से बेटी को ब्लैकमेल करने पर पिता ने डेढ़ साल पहले की थी भतीजे की हत्या, गिरफ्तार

Recent Posts

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन...

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लंदन, भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में गुरुवार...

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

गोरखपुर के मोहद्दीपुर इलाके में छात्राओं की निजता भंग करने के आरोप में एक छात्रावास की वार्डन के खिलाफ प्राथमिकी...

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या,  रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पसैया गांव के सामने सरयू नदी में बुधवार को डूबे नाना-नाती के शव...

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group