पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अत्यंत दुर्लभ ओलिगोडोन खेरिएन्सिस प्रजाति का सांप पाया गया। इससे पहले 89 वर्ष पूर्व इसे इस अभयारण्य में देखा गया था।
इस सांप की पहचान ओलिगोडोन खेरिएन्सिस के रूप में हुई है। इसे आमतौर पर रेड कोरल कुकरी के नाम से जाना जाता है।
उन्होंने बताया कि वन विभाग की एक टीम ने उस सांप को जाल से निकाला और बाद में रिजर्व के उप निदेशक मनीष सिंह की देखरेख में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
सिंह ने बताया कि अपने विशिष्ट लाल-नारंगी रंग और नुकीले दांतों के लिए जाना जाने वाला यह सांप जहरीला नहीं होता। भारत में यह अत्यंत दुर्लभ है। इसका मिलना अहम है क्योंकि इस प्रजाति के सांप को इस अभयारण्य में पहली बार लगभग 89 साल पहले देखा गया था और तब से यह बिरले ही किसी को नजर आया है।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस सांप को रिजर्व के महोफ रेंज में ग्रामीणों ने देखा और प्रकृति प्रेमी मोहम्मद कासिम को इसकी सूचना दी। कासिम ने इसे दुर्लभ प्रजाति के रूप में पहचाना और विभाग को सूचित किया।
सिंह ने कहा कि ओलिगोडोन खेरिएन्सिस जैसे अत्यंत दुर्लभ सांपो का पाया जाना पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बढ़ती जैव विविधता को जाहिर करती है।


