अयोध्या, अधीक्षण अभियंता अयोध्या विद्युत प्रदीप वर्मा ने सोमवार की दूसरी पहर विद्युत उपकेंद्र रुदौली शहर और ग्रामीण का निरीक्षण किया। उपकेंद्र के यार्ड में जल भराव दूर कराने और सफाई के निर्देश अवर अभियंता को दिए।
निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र के यार्ड के बगल छह माह पहले से आए करोड़ों रुपए की लागत के नए फीडरों के नए पैनल बारिश में खुले भीगने और पुराने मैटेरियल इधर उधर पड़े होने पर उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, अवर अभियंता अमर दीप श्रीवास्तव को फटकारा।
विद्युत आपूर्ति शेड्यूल के अनुसार करने के निर्देश दिया। कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा की तैयारी पहले से कर ली जाए।निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता विनय सोनी मौजूद रहे।


