Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ऑपरेशन सिंदूर में अंग खो चुके जांबाज सैनिकों का जीवन आसान बना रहा पुणे का कृत्रिम अंग केंद्र

admin by admin
September 14, 2025
in देश
0

पुणे, भारतीय वायुसेना के पैरामेडिक कॉरपोरल वरुण कुमार ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उधमपुर एयरबेस के अग्रिम मोर्चे पर दुश्मन की मिसाइल गिरने पर अपना दाहिना हाथ गंवा दिया था। हालांकि कुछ ही सप्ताह में उन्होंने कृत्रिम अंग की मदद से अपनी दैनिक गतिविधियां शुरू कर दीं।

उनके जीवन को अब आसान बनाने में पुणे स्थित कृत्रिम अंग केंद्र (एएलसी) महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि कुमार के अलावा सशस्त्र बलों के दो और बहादुर जवान, भारतीय सेना के एक सूबेदार और वायुसेना के एक सार्जेंट, जो ऑपरेशन सिंदूर में संचालन तैयारियों के दौरान घायल हो गए थे, का भी एएलसी में उपचार किया गया।

सूबेदार ने अपने दोनों हाथ गंवा दिए, जबकि सार्जेंट ने एक पैर खो दिया था।

वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने पिछले महीने एएलसी का दौरा किया और कुमार से मुलाकात की, जिन्हें पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारत के हवाई हमलों में उनकी भूमिका के लिए वायुसेना पदक से सम्मानित किया गया था।

वायुसेना प्रमुख ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के संस्थान, एएलसी में कुमार और अन्य सशस्त्र बल कर्मियों से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य में सुधार के बारे में जानकारी ली।

एएलसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर सीएन सतीश ने  बताया कि कुमार को एक कृत्रिम हाथ लगाया गया है तथा उन्हें दैनिक गतिविधियों जैसे लिखने, खाने और कपड़े पहनने के लिए अपने बाएं हाथ का उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया है।

अपने हाथ गंवा चुके सूबेदार के बारे में ब्रिगेडियर सतीश ने कहा कि विशेष रूप से डिजाइन किए गए दस्ताने की मदद से, वह चम्मच, टूथब्रश, चाकू या कंघी जैसी चीजों का उपयोग कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘समय आने पर, उन्हें बायोनिक हाथ भी दिए जाएंगे और उनके इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उपयुक्त फिटिंग और कार में कुछ बदलावों के साथ, एक दिव्यांग व्यक्ति गाड़ी चलाना भी सीख सकता है।’’

मिसाइल विस्फोट में अपना पैर गंवाने वाले सार्जेंट को कृत्रिम अंग लगाया गया है।

एएलसी के कर्नल जी पी रेड्डी ने कहा, ‘‘आम तौर पर, अंग गंवाने वाले लोगों को सदमा लग जाता है। मरीज पर नकारात्मक भावना हावी होने से बचाने के लिए, हम सुनिश्चित करते हैं कि वे जल्द से जल्द कृत्रिम अंगों की मदद से चलना या रोजमर्रा के काम करना शुरू कर दें।’’

एएलसी पुणे की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 19 मई 1944 को दिव्यांग सैनिकों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए की गई थी।

यह केंद्र सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के दिव्यांग सैनिकों, साथ ही पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और नागरिकों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान करता है।

Tags: ऑपरेशन सिंदूर में अंग खो चुके जांबाज सैनिकों
Previous Post

बंगाल के मालदा में आरजी कर मेडिकल छात्रा की रहस्यमय मौत के बाद उसका प्रेमी गिरफ्तार

Next Post

Video, अयोध्या में राम नाम की लूट है, Robot रेस्टोरेंट पर उपभोक्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

Video, अयोध्या में राम नाम की लूट है, Robot रेस्टोरेंट पर उपभोक्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group