अयोध्या, अंजुमन मदीनतुल हक के तत्वावधान में मोहल्ला मखदूम ज़ादा में ईद मिलादुन्नबी (सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम) का जश्न बड़े अकीदत के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हज़रत शेख अहमद अब्दुल हक (र.अ.) के सज्जादा नशीन हज़रत शाह मुहम्मद अली आरिफ उर्फ सुब्बु मियां साहब ने किया। तिलावते कुरान पाक हाफ़िज़ मुहम्मद साहिल ने की। नात पाक जमीयतुल हक मदरसा के बच्चों ने प्रस्तुत की।
मोहम्मद सलीम कादरी ने कहा कि अल्लाह ने नबी को दुनिया के लिए रहमत और नूर बना कर भेजा नबी की जिंदगी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है, मौलाना खैरुल बशर ने बयान करते हुए कहा कि अल्लाह पाक ने नबी को हर चीज से पहले पैदा किया जमीन ओ आसमान, चांद, सूरज, फरिश्ते इंसान, जन्नत, दोजख, अर्श कुर्सी से भी पहले अल्लाह ने मोहम्मद साहब को पैदा किया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन बड़े ही शानो-शौकत और अकीदत के साथ किया गया।
संचालन हाफिज मोहम्मद अलाउद्दीन ने किया। महफ़िल में दूर-दराज़ से आए अकीदतमंदों ने शिरकत की और नबी के जन्मदिन पर अपनी मोहब्बत और अकीदत का इज़हार किया।
महफ़िल का समापन दरूद व सलाम और सलातो सलाम के साथ हुआ पूरे मुल्क के अमन, सलामती और तरक़्क़ी की दुआ की गई। अंत में अंजुमन के सदर शाह इक़बाल अहमद ने नात पढ़ने वाले और अंजुमन के सहयोगियों को सम्मान स्वरूप गिफ्ट देकर उनका हौसला अफ़ज़ाई की।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन जब्बार अली, शाह फरीद अहमद, शाह नासिर, शाह
उस्मान अहमद, शाह फारूक अहमद, यासिर कलीम, काज़ी इबाद, ताज उद्दीन पप्पू, शाह शबीह अहमद, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद अशरफ, शमसुद्दीन, वकार आलम, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद आरिफ़ आदि लोग मौजूद रहे।


