Thursday, November 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में फर्जी खबरें और भड़काऊ पोस्ट फैलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

admin by admin
September 12, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बरेली जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से फर्जी खबरें और भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने वाले ‘हैदरी दल’ नामक एक सोशल मीडिया नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारिख ने बताया कि ‘हैदरी दल बरेली’ नामक सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने, महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में पहले ही कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पहले की गई कार्रवाई के बावजूद वे अकाउंट फिर से चालू हो गए और फर्जी खबरें एवं भड़काऊ सामग्री पोस्ट करना जारी रखा। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ गत तीन सितंबर को एक नया मामला दर्ज किया गया।

साइबर और निगरानी प्रकोष्ठ की मदद से उत्तर प्रदेश पुलिस ने मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आरोपी का पता लगाया था। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अवाजीपुर गांव के निवासी अकबर अली के रूप में हुई है। वह वर्तमान में मध्यप्रदेश के सौसर थानाक्षेत्र की पटेल कॉलोनी में रहता है।

पारिख ने बताया कि अकबर अली को बरेली में गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने फर्जी खबरें फैलाने के लिए कई अकाउंट चलाने की बात कुबूल की है जिनमें 35,000 ‘फॉलोअर्स’ वाला ‘हैदरी दल ऑफिशियल’, 1,350‘फॉलोअर्स’ वाला ‘टीम हैदरी दल’ और 144 ‘फॉलोअर्स’ वाला ‘राष्ट्रीय टीवी’ नामक एक अन्य अकाउंट शामिल है।

उन्होंने बताया कि अली ने कथित तौर पर अन्य जगहों से घटनाओं के वीडियो लिए, उन्हें संपादित किया और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए उन्हें नई घटनाओं के रूप में प्रसारित किया।

Tags: बरेली में फर्जी खबरें और भड़काऊ पोस्ट
Previous Post

लखनऊ: अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Next Post

अपच आम बात है, लेकिन कभी-कभी चिंताजनक भी; जानिए इसके बारे में

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गिरफ्तारी की 24 घंटे की अवधि हिरासत से शुरू होगी: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

November 5, 2026
Next Post

अपच आम बात है, लेकिन कभी-कभी चिंताजनक भी; जानिए इसके बारे में

Recent Posts

गिरफ्तारी की 24 घंटे की अवधि हिरासत से शुरू होगी: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

नई दिल्ली, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां ने बृहस्पतिवार को एक अहम फैसले में कहा कि गिरफ्तारी की 24...

दुष्कर्म के मामले में वांछित आभूषण कंपनी का वरिष्ठ प्रबंधक यूएई से भारत लाया गया

by admin
November 5, 2026
0

नयी दिल्ली, दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आभूषण निर्माता कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक को दिल्ली पुलिस, इंटरपोल, केंद्रीय अन्वेषण...

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बाहरी रूट डायवर्जन जारी, 6 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू होगी व्यवस्था

by Atul Narain Srivastava
November 5, 2026
0

अयोध्या, दीपोत्सव-2026 के मुख्य आयोजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने बाहरी रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था...

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

मथुरा जिले में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजामर्ग पर गज्जू गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में...

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान और...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group