अयोध्या, 7 सितंबर को आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है जिसकी वजह से मठ मंदिरों के कपाट चंद्र ग्रहण लगने के 9 घंटे पहले ही बंद कर दिए जाएंगे।
पूरे भारत में 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण लग रहा है चंद्र ग्रहण रात्रि लगभग 9:58 पर लगेगा और स्पर्श काल के साथ रात्रि 1:26 मिनट पर समाप्त होगा।
दरअसल धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं ऐसे में धार्मिक मान्यता को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर प्रशासन भी राम मंदिर के पट 7 सितंबर को चंद्र ग्रहण के कारण दोपहर में ही बंद कर देगा।
इस दरमियान राम मंदिर के साथ अयोध्या के सभी मठ मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे जो अगले दिन सुबह यानी की 8 सितंबर को पुनः खुलेंगे रात्रि में 11:05 से 12:05 तक लगभग 1 घंटे ग्रहण काल अपने चरम पर होगा और रात्रि 1:26 पर मोक्ष मिलेगा।
ग्रहण पूरे विश्व समेत भारत में भी दिख रहा है ऐसे में ग्रहण को लेकर के धार्मिक मान्यताएं हैं कि चंद्रग्रहण में 9 घंटे पहले मंदिर के कपाट सूतक काल मे बंद कर दिए जाते हैं रात्रि 9:58 पर ग्रहण लग रहा है।
ऐसे में दोपहर 12:58 के पहले मंदिरों के पट बंद कर दिए जायेंगे जो अगले दिन सुबह ही खुलेंगे ऐसे में संतों ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घरों पर भगवान के नाम का संकीर्तन करें अपने भजन करें इसके कई गुणा फल प्राप्त होते हैं।








