अयोध्या, भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे शुक्रवार को अयोध्या आएंगे और राम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।
उन्होंने बताया कि ज़िले के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और कुछ केंद्रीय मंत्रियों के भी इस स्वागत समारोह में शामिल होने की संभावना है।
फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने मंगलवार को रामजन्मभूमि परिसर और अन्य स्थलों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायज़ा लिया।
अधिकारियों ने कहा कि अतिथि की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। भूटान के प्रधानमंत्री अयोध्या में लगभग तीन घंटे बिताएंगे और फिर अयोध्या हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


