Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Meta Alert: पुलिस ने 16 मिनट के अंदर नाकाम की छात्रा की आत्महत्या की कोशिश

admin by admin
September 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, प्रदेश पुलिस ने ‘मेटा अलर्ट’ के बाद सिर्फ 16 मिनट में एक छात्रा की आत्महत्या की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह मामला रविवार का है जब पुलिस को सोशल मीडिया कंपनी ‘मेटा’ की तरफ से जारी चेतावनी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बीए प्रथम वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा को आत्महत्या करने से रोक दिया।

पुलिस ने बताया कि यह बचाव एक व्यापक पहल का हिस्सा था, जिसके तहत ‘फेसबुक’ और ‘इंस्टाग्राम’ पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट के आधार पर अलर्ट जारी किया जाता है। इसकी मदद से पुलिस ने जनवरी 2023 से अब तक राज्य में 1,315 लोगों को बचाया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह ताजा घटना 31 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर सामने आई, जब मेटा ने राज्य पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर को एक ईमेल अलर्ट भेजा, जिसमें छात्रा द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट के बारे में बताया गया जिसमें कीटनाशक गोलियों का एक पैकेट और आत्महत्या करने की मंशा का संदेश था।

पुलिस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस अलर्ट के बारे में तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मेटा द्वारा साझा किए गए मोबाइल नंबर का उपयोग करके बरेली पुलिस ने छात्रा का पता लगाया और एक टीम को सीबीगंज थाना क्षेत्र स्थित उसके आवास पर भेजा।

बयान के अनुसार, ‘‘अलर्ट मिलने के 16 मिनट के भीतर पुलिस की टीम छात्रा के घर पहुंच गई। उस वक्त छात्रा उल्टी करती और बेचैनी की हालत में मिली। टीम ने परिवार के सदस्यों की मदद से उसकी हालत स्थिर करने के लिए प्राथमिक उपचार किया।

बयान के मुताबिक, ‘‘तबीयत ठीक होने पर छात्रा ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई, जिसके बाद उसके प्रेमी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। इससे वह अवसाद में चली गई और उसने कीटनाशक खा लिया।

बयान के अनुसार, समझाने-बुझाने के बाद छात्रा ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह दोबारा ऐसा कृत्य नहीं करेगी। उसके परिवार ने स्थानीय पुलिस को उनकी त्वरित प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने ‘फेसबुक’ और ‘इंस्टाग्राम’ पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट पर चेतावनी जारी करने के लिए 2022 से मेटा के साथ एक प्रणाली स्थापित की थी। इसकी मदद से पुलिस ने एक जनवरी 2023 से 25 अगस्त 2025 तक कुल 1,315 लोगों की जान बचाई है।

Tags: Meta Alert: पुलिस ने 16 मिनट के अंदर
Previous Post

हरदोई: महिला को आठ साल बाद इंस्टाग्राम रील में दिखा ‘लापता’ पति; गिरफ्तार

Next Post

पुतिन और मोदी ने तियानजिन में रूसी राष्ट्रपति की कार ‘लिमोजीन’ में बातचीत की

Related Posts

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

बांदा में मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खाने से प्रेमी युगल की मौत

August 2, 2026
गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

पुतिन और मोदी ने तियानजिन में रूसी राष्ट्रपति की कार ‘लिमोजीन’ में बातचीत की

Recent Posts

भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत ने पिछले वित्त वर्ष में चीन के केवल एक एफडीआई प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसका मूल्य एक करोड़ रुपये...

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

अहमदाबाद में होगा 2030 का कॉमनवेल्थ गेम्स: ग्लासगो में मेजबानी बैटन’ और राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज भारत को

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गांधीनगर,अहमदाबाद रविवार को आधिकारिक रूप से 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबान शहर के रूप में अपने सफर की शुरुआत करेगा...

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group