Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुशीनगर में ‘लव जिहाद’ के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

admin by admin
September 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कुशीनगर में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने के दो वांछित बदमाशों को सोमवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में पकड़ लिया गया।

दोनों आरोपियों पर लड़कियों से छेड़छाड़ करने, सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकत करने और ‘लव जिहाद’ का आरोप है। इन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि रामकोला थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में असलम और जुल्फिकार नामक दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, दोनों बदमाश रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन बड़का टोला गांव के निवासी हैं।

एसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों पर स्कूलों के बाहर छेड़खानी, छींटाकशी करने और ‘हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए कलावा बांधकर खुद को हिंदू दिखाकर लव जिहाद’ का आरोप है।

उन्होंने बताया कि इनके संबंध में शिकायत मिली थी जिसके आधार पर रामकोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर चार टीमों का गठन किया गया था। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (आपराधिक बल प्रयोग कर लज्जा भंग करना), 78 (पीछा करने का अपराध), 296 (सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील कार्य), 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एसपी ने बताया कि इनके बारे में सूचना मिली और इसके बाद रामकोला थाना पुलिस, साइबर टीम, स्वाट टीम और अन्य स्थानों की पुलिस ने इन दोनों बदमाशों को घेर लिया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार तड़के लगभग चार बजे पुलिस टीम ने थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत कुसुमहा पुलिया के पास घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस दल पर जान से मारने की नीयत से गोली चलायी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलायी, जिसमें दोनों बदमाशों को गोली लगी और वे घायल हो गए। मौके पर उनके पास से दो अवैध तमंचा, कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल और 1,100 रुपये नगद बरामद किए गए। घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया है।

एसपी ने कहा कि कुशीनगर में महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

Tags: कुशीनगर में ‘लव जिहाद’ के दो आरोपी
Previous Post

आयकर विभाग ने बुलंदशहर के परचून दुकानदार को भेजा 141 ​​करोड़ रुपये का नोटिस

Next Post

SCO Summit: एक साथ आए दुनिया के तीन ताकतवर नेता, पीएम ने रूसी राष्ट्रपति को लगाया गले, देखें Video

Related Posts

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

August 5, 2026
अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान
अयोध्या

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

August 5, 2026
अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष
उत्तर प्रदेश

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

August 5, 2026
SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज

August 5, 2026
Next Post

SCO Summit: एक साथ आए दुनिया के तीन ताकतवर नेता, पीएम ने रूसी राष्ट्रपति को लगाया गले, देखें Video

Recent Posts

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का दक्षिणी मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए...

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बरेली जिले में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर बड़ा बाइपास (जीरो प्वाइंट) के पास बुधवार दोपहर दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत...

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ढेमवा पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने वाली एक महिला को पुलिस की मुस्तैदी...

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या में भव्य चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन...

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्रों के हित में शुरू की गई ‘अपार आईडी’...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group