लखनऊ के जिला कारागार में बंद एक कैदी की यहां किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
अधिकारियों ने कहा कि चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार किए जाने के बावजूद कैदी की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और 26 अगस्त को रात करीब 10 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जेल प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं परिजनों को कैदी की मौत की सूचना दे दी है।


