कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से बस चालक की मौत हो गई तथा 20 श्रद्धालु घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां छह लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि बिहार के सिवान निवासी बस चालक सुबेश मोहन की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अन्य घायलों का उपचार जारी है।
कसया के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


