जौनपुर, जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी पेट्रोल पंप के पास एक रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 अन्य घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में 15 अन्य घायल हुए हैं।


