Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों के लिए परेशानी का सबब बने बेडरूम जिहादी !!; घरों की सुरक्षित, सोशल मीडिया में गलत सूचना और सांप्रदायिक तनाव भड़काते

admin by admin
August 12, 2025
in क्राइम, देश
0

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां ‘बेडरूम जिहादियों’ के रूप में एक नए और प्रच्छन्न खतरे से जूझ रही हैं। ये वे लोग हैं जो अपने घरों की सुरक्षित चारदीवारी में रहकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर गलत सूचना फैलाते हैं और सांप्रदायिक तनाव भड़काते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार का शत्रु पारंपरिक सशस्त्र आतंकवादियों से बहुत अलग है और क्षेत्र को अस्थिर करने के लिए सीमा पार से जारी पेचीदा प्रयासों के केंद्र में है।

इस संबंध में एक गहन जांच में विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल के एक नेटवर्क का पता चला है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह पाकिस्तान में आतंकवादी समूहों और उनके समर्थकों द्वारा नियंत्रित है, जो स्थानीय डिजिटल क्षेत्र में सक्रिय रूप से घुसपैठ कर रहे हैं तथा कश्मीर घाटी में सांप्रदायिक तनाव और अशांति पैदा करने के स्पष्ट उद्देश्य से भड़काऊ सामग्री एवं दुष्प्रचार का प्रसार कर रहे हैं।

घटनाक्रम से अवगत एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वर्षों तक सशस्त्र आतंकवादियों से लड़ने के बाद, सुरक्षा एजेंसियां इस छिपे हुए दुश्मन का सामना कर रही हैं, जिसमें ये नए युग के जिहादी कंप्यूटर और स्मार्टफोन का उपयोग करके कहीं से भी युद्ध छेड़ते हैं, अफवाहें फैलाते हैं और युवाओं को प्रभावित करते हैं।

यह प्रवृत्ति 2017 में उभरी थी, लेकिन 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाने के साथ प्रभावी कार्रवाई के बाद यह समाप्त हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद ‘‘बेडरूम जिहादी’’ फिर से सामने आए हैं, जिनका उद्देश्य संभवतः निर्वाचित सरकार को अस्थिर करना और अशांति की भावना पैदा करना है।

सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पार से सक्रिय आतंकवादी समूहों और उनके समर्थकों द्वारा सांप्रदायिक संघर्ष भड़काने और क्षेत्र को अस्थिर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग किए जाने के एक सोचे-समझे प्रयास का खुलासा किया है।

कई हफ्तों से जारी इस जांच में हजारों सोशल मीडिया पोस्ट, टिप्पणियों और निजी संदेशों की जांच की गई तथा इसके विश्लेषण से इन दुर्भावनापूर्ण ऑनलाइन गतिविधियों और पाकिस्तान में बैठे आकाओं के बीच सीधे संबंध के ठोस सबूत मिले।

अधिकारियों ने बताया कि हाल में मुहर्रम के दिनों में एक पोस्ट को लेकर मुस्लिम समुदाय के दो संप्रदायों के बीच तनाव पैदा हो गया था, लेकिन श्रीनगर पुलिस द्वारा प्रभावी तरीके से निपटे जाने से आग फैलने से पहले ही बुझा दी गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के पूर्व महानिदेशक कुलदीप खोड़ा का कहना है कि सीमा पार से सोशल मीडिया पर जारी इस साजिश की सफलतापूर्वक पहचान और उसे नाकाम करना जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के लिए बढ़ते खतरों की प्रकृति को उजागर करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि पारंपरिक आतंकवादी गतिविधियां चिंता का विषय बनी हुई हैं, लेकिन डिजिटल युद्धक्षेत्र तेजी से एक ऐसा मोर्चा बनता जा रहा है, जहां बाहरी ताकतें स्थानीय तनाव का फायदा उठाकर क्षेत्र को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं, जिसे शुरू में ही खत्म कर दिया जाना चाहिए।

हाल ही में, इस संघर्ष की आभासी प्रकृति उस मामले में देखी गई, जहां प्रधानमंत्री पुनर्वास योजना के तहत नियुक्त कश्मीरी पंडित प्रवासियों के व्यक्तिगत विवरण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लीक हो गए।

अल्पसंख्यक समुदाय में भय पैदा करने के उद्देश्य से किए गए इस दुर्भावनापूर्ण कृत्य पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और उसकी जांच में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसे सीमा पार से इस कृत्य को अंजाम देने के निर्देश दिए गए थे।

‘‘बेडरूम जिहादी’’ शब्द का प्रयोग अधिकारियों ने ऐसे लोगों के लिए किया है जो एक आभासी युद्धक्षेत्र में काम करते हैं, जहां ‘‘खूनी युद्ध लड़ा जाता है, लेकिन शब्दों के साथ।

हालाँकि, इसका युवा मस्तिष्क पर गंभीर प्रभाव पड़ता है और जिस आसानी से अफवाह फैलती है, वह एक बड़ी चुनौती बन जाती है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति अपने बिस्तर या सोफे पर बैठकर हजारों चैट ग्रुप में से किसी एक में फर्जी खबर डाल सकता है और पूरा केंद्र शासित प्रदेश सांप्रदायिक विभाजन में फंस सकता है।कई ‘एक्स’ उपयोगकर्ताओं ने सीमा पार से फैलाई जा रही झूठी खबरों को फैलाने के लिए फर्जी अकाउंट बनाए हैं।

इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘यह भूसे के ढेर में सुई ढूँढ़ने जैसा है, लेकिन फिर भी प्रभावी पुलिसिंग के कारण ऐसे तत्वों को रोकने या पकड़ने में मदद मिली है।’

इन चैट समूहों और सोशल मीडिया पोस्ट की पहुंच जम्मू-कश्मीर से आगे तक फैली हुई है जिसमें राष्ट्रीय राजधानी, भारत के अन्य भागों और विदेशों के युवाओं तक पहुंच शामिल है।

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने ऑनलाइन अभियान में सीधे तौर पर शामिल होने या सीमा पार बैठे आकाओं के लिए स्थानीय माध्यम के रूप में काम करने के संदेह में कई लोगों को एहतियातन हिरासत में भी लिया है।

Tags: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों के लिए परेशानी
Previous Post

बायां हाथ दिवस: दाएं हाथ वालों के लिये बनी दुनिया में बाएं हाथ वालों की चुनौतियां कम नहीं

Next Post

राजस्थान के दौसा में पिकअप और ट्रक की टक्कर में सात बच्चों समेत 11 की मौत, आठ अन्य घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
Next Post

राजस्थान के दौसा में पिकअप और ट्रक की टक्कर में सात बच्चों समेत 11 की मौत, आठ अन्य घायल

Recent Posts

शाहजहांपुर में पैसों की मांग से परेशान 17 वर्षीय किशोर की मौत, युवती समेत पांच पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

शाहजहांपुर, जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के सिमरा डभौरा गांव में 17 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में...

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group