Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

व्याख्यान: गोस्वामी तुलसी दास का लोक चिंतन; श्रीरामचरित मानस श्रीराम का ग्रंथावतार है: डॉ जनार्दन उपाध्याय

admin by admin
August 11, 2025
in अयोध्या
0

अयोध्या, श्रीराम मंगलावतार हैं और श्रीरामचरित मानस भगवान श्रीराम का ग्रंथावतार है। ऐसा विद्वानों का मत है। और यह धार्मिक, अध्यात्मिक, भौतिक, प्रयोग और अनुप्रयोग के धरातल पर समय-समय पर सिद्ध भी होता रहा है।

ये विचार तुलसी साहित्य के मर्मज्ञ डॉ. जनार्दन उपाध्याय ने व्यक्त किए। डॉ उपाध्याय अखिल भारतीय साहित्य परिषद, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अवधी भाषा विभाग व अमर शहीद संत कंवरराम साहिब सिंधी अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास पखवाड़े के अवसर पर आयोजित व्याख्यान एवं कवि गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। व्याख्यान का विषय था गोस्वामी तुलसी दास का लोक चिंतन। यह व्याख्यान अवध विश्वविद्यालय के सिंधी अध्ययन केंद्र के सभागार में आयोजित हुआ।

डॉ. उपाध्याय ने कहा कि भारतीय आर्ष ग्रंथों में जिस प्रकार से काव्य व कथा दोनों प्रकार के वैभव निहित हैं, ठीक उसी प्रकार से गोस्वामी जी के साहित्य में भी यह अनुशासन देखने को मिलता है।

कविता में कोई बंद बार-बार सुनने की इच्छा होती है, और कथा में आगे की कथा जानने की जिज्ञासा होती है, ये दोनों तत्व गोस्वामी जी के ग्रंथों में विशेष रूप से श्रीरामचरित मानस में समाहित हैं।

उन्होंने तुलसी साहित्य में लोक चिंतन पर कहा कि किसी भी मनीषी की रचना के तीन तत्व प्रमुख होते हैं, एक आध्यात्मिक-धार्मिक चिंतन, दूसरा काव्य और तीसरा लोक मंगल की भावना। भगवान श्रीराम तो मंगलावतार हैं। उनका पूरा जीवन ही लोक कल्याण को ही समर्पित है। उनकी कथा भी उनके चरित्र के अनुरूप ही होगी। गोस्वामी जी ने तो लोक को प्रथम रखा और लोकभाषा में ही अपनी रचनाएं कीं।

व्याख्यान की भूमिका बीएनकेबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबपुर अंबेडकरनगर के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि गोस्वामी जी का कालखंड ऐसा था कि देश के राजे-रजवाड़े जिन पर लोक हित की चिंता का दायित्व था, वे कंचन-कामिनी में फंसे थे, ऐसे में गोस्वामी जी ने लोकभाषा में एक आशा का संचार किया और भगवान राम के धनुर्धारी रूप को लोकमंगलकारी स्वरूप जन मानस के समक्ष लोकभाषा में अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। पूरे देश में जिस प्रकार से धर्मांतरण और शोषण का कुचक्र विदेशी आक्रांता शासक चला रहे थे, उस काल में एक जागृति उत्पन्न की।

व्याख्यान के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत साकेत महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ असीम त्रिपाठी व सिंधी अध्ययन केंद्र के सलाहकार ज्ञानप्रकाश टेकचंदानी सरल ने किया।

कार्यक्रम का आरंभ संस्था के संरक्षक प्रो. लक्ष्मीकांत सिंह की वाणी वंदना से हुआ। कार्यक्रम का संचालन अवधी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. प्रत्याशा मिश्र ने तथा धन्यवाद ज्ञापन राम प्रकाश त्रिपाठी ने किया। सहायक आचार्य कपिल कुमार, नीलम वरियानी व सीतू वरियानी सहित अन्य उपस्थित थे।

Tags: व्याख्यान: गोस्वामी तुलसी दास का लोक चिंतन
Previous Post

तुर्किये में 6.1 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें ढहीं

Next Post

सपा प्रमुख अखिलेश ने निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना, अधिकारियों पर ‘वोट लूट’ का लगाया आरोप

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

September 18, 2026
अयोध्या

PublicNews360 पर खबर प्रकाशित होने के बाद रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा, रसमलाई में कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

September 17, 2026
अयोध्या

अयोध्या जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विनय कुशवाहा की तस्वीर लगाकर सम्मान, 18 बार रक्तदान और 8 बार प्लेटलेट्स दान

September 16, 2026
अयोध्या

सपा ने 6 जिलों में नियुक्त किए नए जिलाध्यक्ष, अयोध्या में जय सिंह को मिली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

September 16, 2026
Next Post

सपा प्रमुख अखिलेश ने निर्वाचन आयोग पर साधा निशाना, अधिकारियों पर ‘वोट लूट’ का लगाया आरोप

Recent Posts

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group