Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

टीचर लीडरशिप का जश्न: लखनऊ में 26 पूर्व छात्र मेंटर्स को अपने साथी टीचर्स को बुनियादी साक्षरता में सहयोग के लिए किया गया सम्मानित

admin by admin
August 6, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, राजधानी लखनऊ में एससीईआरटी, उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (एल एल एफ़) और टाटा ट्रस्ट्स की साझेदारी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ‘एलुमनी मेंटर मॉडल’ की प्रेरणादायक और सफल यात्रा का उत्सव मनाया गया।

यह कार्यक्रम न केवल शिक्षक नेतृत्व और स्वैच्छिक सहभागिता का प्रतीक बना, बल्कि उत्तर प्रदेश में सहयोगात्मक शिक्षकीय मॉडल के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।

इस अवसर पर एससीईआरटी, उत्तर प्रदेश के निदेशक श्री गणेश कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान, उप निदेशक (शिक्षा विभाग) श्रीमती दीपा तिवारी, तथा एलएलएफ के संस्थापक व कार्यकारी निदेशक श्री धीर झिंगरन ने विशेष रूप से सहभागिता की।

इस मॉडल के तहत उत्तर प्रदेश के 8 जिलों से 26 समर्पित शिक्षकों ने एल एल एफ़ के एक वर्षीय प्रारंभिक भाषा शिक्षण कोर्स (जो टाटा ट्रस्ट्स के सहयोग से विकसित और टीआईएसएस- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन टीचर एजुकेशन मुंबई , से मान्यता प्राप्त है) को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद स्वयं मेंटर के रूप में कार्य करने की स्वैच्छिक जिम्मेदारी ली। ये मेंटर्स बेसिक शिक्षा विभाग में विभिन्न शैक्षणिक पदों जैसे एस.आर.जी., ए.आर.पी., प्रधानाध्यापक, संकुल शिक्षक एवं शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

इन मेंटर्स ने 300 से अधिक शिक्षकों को न केवल इस एक वर्षीय कोर्स से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, बल्कि पूरे वर्ष भर लगातार उनका मार्गदर्शन और सहयोग भी किया। मेंटर्स ने ऑनलाइन व प्रत्यक्ष सत्रों, और निरंतर संवाद के माध्यम से शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता और भाषा शिक्षण की प्रभावी पद्धतियों की समझ विकसित करने में मदद की। यह संपूर्ण प्रक्रिया, बिना किसी दबाव या अतिरिक्त आर्थिक प्रोत्साहन के पूरी तरह से शिक्षकों की आत्म-प्रेरणा, प्रतिबद्धता और सहयोग की भावना पर आधारित थी।

मुख्य अतिथि श्री गणेश कुमार ने सभी मेंटर्स को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा,
“हमारे पास आने वाले बच्चों में अपार संभावनाएँ हैं, कमी सिर्फ अवसर की है। जब उन्हें सही अवसर मिलता है, तो वे हर चीज़ सीखने में सक्षम होते हैं। हमें कक्षा में हर बच्चे को ऐसा अवसर देना है जिसमें वह खुलकर सीख सके। आपने इस कोर्स के माध्यम से जो ज्ञान और समझ अर्जित की है, वह केवल आपके तक सीमित न रहे। जब यह समझ आपके और आपके द्वारा प्रशिक्षित शिक्षकों के कक्षा-शिक्षण में दिखाई देगी, और उसका असर बच्चों के अधिगम में झलकेगा—तभी इस कार्यक्रम की वास्तविक सार्थकता साबित होगी।

डॉ. पवन सचान जी ने इस मॉडल को शिक्षक-नेतृत्व की एक प्रभावशाली मिसाल बताते हुए इसे राज्य स्तर पर विस्तार देने की इच्छा जताई, ताकि उत्तर प्रदेश में भाषा शिक्षण को और अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और रुचिकर बनाया जा सके। उन्होंने कहा, “अभी हमारे पास 26 मेंटर्स हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि यह संख्या 26 से बढ़कर 2600 और फिर 26,000 हो—जो और भी शिक्षकों को सशक्त बनाएँ, ताकि इस कार्यक्रम का लाभ अधिक से अधिक शिक्षकों तक पहुँच सके। बहुत कम लोगों में यह सामर्थ्य होता है कि वे अपनी सीखने की ज़िम्मेदारी खुद उठाएँ। आप सबने यह कर दिखाया है।”

श्रीमती दीपा तिवारी ने भी इस पहल की सराहना करते हुए मेंटर्स को सुझाव दिया कि वे कोर्स में सीखी गई शिक्षण पद्धतियों को अपनी कक्षाओं में अधिक से अधिक लागू करें, ताकि बच्चों के अधिगम परिणामों में स्पष्ट और ठोस सुधार देखा जा सके।

एल एल एफ़ के संस्थापक श्री धीर झिंगरन ने एससीईआरटी उत्तर प्रदेश के निरंतर सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और इस मॉडल को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने वाले सभी मेंटर्स को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “ शिक्षा क्षेत्र में अपने 35 वर्षों के अनुभव में मैंने ऐसा प्रेरणादायक प्रयास पहले कभी नहीं देखा। यह पूरे देश में अपने आप में एक अनूठा उदाहरण है—जहाँ इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों ने पूर्ण आत्म-प्रेरणा और प्रतिबद्धता के साथ अपने साथी शिक्षकों के साथ एक वर्षीय कोर्स न केवल किया, बल्कि सीखने-सिखाने की इस यात्रा को सार्थक रूप से निभाया। यह सहयोगात्मक व्यावसायिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी 26 मेंटर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एल एल एफ़ टीम की ओर से श्वेता लाल, स्वाति गांधी, श्रीमोई भट्टाचार्य सहित राज्य और जिला स्तर की टीमें भी उपस्थित रहीं।

यह आयोजन शिक्षक सशक्तिकरण, नेतृत्व और स्वैच्छिक सहभागिता की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण बनकर उभरा है, जो आने वाले समय में पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणा स्रोत सिद्ध हो सकता है।

Tags: टीचर लीडरशिप का जश्न
Previous Post

इलाहबाद उच्च न्यायालय: वकीलों की हड़ताल का आह्वान मानना पीठासीन अधिकारी के लिए दुराचार के समान

Next Post

उत्तरकाशी में 150 लोगों को बचाया गया, सेना के 11 जवान अब भी लापता

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 42.65 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 109 फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी-ट्रेडिंग फ्रॉड; दो गिरफ्तार

September 17, 2026
Next Post

उत्तरकाशी में 150 लोगों को बचाया गया, सेना के 11 जवान अब भी लापता

Recent Posts

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

by admin
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच OpenAI ने अपने मॉडलों के अप्रत्याशित और चिंताजनक...

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर एक ऐसे नए गड्ढे की खोज की है जो रोम के कोलोसियम से भी बड़ा है।...

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर थाना कंधई क्षेत्र में प्रतापगढ़-पट्टी मार्ग पर भीमसेन गांव के पास एक पिकअप...

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

गोरखपुर जिले के बंसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के घर के बाहर बरामदे में सो रहे 19...

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ, दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश से जल्द ही विदा होने की संभावना के बीच राज्य मौसम विभाग ने 22...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group