जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया। सत्यपाल मलिक लंबे समय से बीमार चल रहे और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
परिवारिक सूत्रों की मानें तो उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी और आज दोपहर उनका निधन हो गया। बता दें कि वह जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों में गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके थे।
मिली जानकारी के अनुसार सत्यपाल मलिक लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। हालत, ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें 11 मई को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका आज निधन हो गया।
पूर्व गवर्नर चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक जी नहीं रहें।#satyapalmalik
— Satyapal Malik (@SatyapalMalik6) August 5, 2025


