Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जर्मनी में ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम तीन लोगों की मौत, कई अन्य घायल

admin by admin
July 28, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

बर्लिन, दक्षिणी जर्मनी में रविवार को एक क्षेत्रीय यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संघीय और स्थानीय पुलिस ने बताया कि म्यूनिख से लगभग 158 किलोमीटर (98 मील) पश्चिम में रीडलिंगन के पास हुई इस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटनास्थल की तस्वीरों में ट्रेन के कुछ हिस्से पलटे हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं। शाम छह बजकर 10 मिनट पर एक जंगली इलाके में ट्रेन के कम से कम दो डिब्बे पटरी से उतर गए। उस समय ट्रेन में लगभग 100 लोग सवार थे।

बाडेन वुर्टेनबर्ग राज्य के गृह मंत्री थॉमस स्ट्रोबल ने कहा, ‘‘यहां भारी बारिश हुई है इसलिए इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि भारी बारिश या भूस्खलन दुर्घटना का कारण हो सकते हैं। जांच जारी है।’’

जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा करते हुए कहा कि वह पीड़ितों के प्रति शोक और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

जर्मनी की प्रमुख राष्ट्रीय रेल संचालन कंपनी ‘डॉयचे बान’ ने एक बयान में कहा कि वह जांचकर्ताओं के साथ सहयोग कर रही है। कंपनी ने पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Tags: जर्मनी में ट्रेन के पटरी से उतरने से
Previous Post

बलिया: पूर्व सांसद के बेटे और पूर्व विधायक के बीच हिंसक झड़प में 10 लोग घायल

Next Post

बाराबंकी में नाले में डूबने से दो बहनों की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

September 17, 2026
Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
Next Post

बाराबंकी में नाले में डूबने से दो बहनों की मौत

Recent Posts

अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में तूफानी शतक, भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराकर 3-0 से जीती सीरीज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय...

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के मिशिगन राज्य में गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान टेक्सास एयर नेशनल गार्ड का एफ-16 लड़ाकू...

UPI शुल्क पर मायावती का सरकार पर हमला, बोलीं- आखिरकार आम जनता की ही जेब पर पड़ेगा असर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपीआई लेनदेन पर लागू होने...

एप्पल कम्पनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में एक कॉन्स्टेबल दोषी करार, दूसरा बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, लखनऊ की एक स्थानीय अदालत ने 2018 में एप्पल कंपनी के क्षेत्रीय सेल्स प्रबंधक की हत्या के मामले में...

पति के लोन के लिए पत्नी की FD से काटे 19.90 लाख, हाईकोर्ट ने SBI को लगाई फटकार; ब्याज समेत रकम लौटाने का आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, पति के पुराने कर्ज की वसूली के लिए पत्नी की सावधि जमा (FD) से करीब 19.90 लाख रुपये काटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group