Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बम की धमकी वाले ईमेल की जांच में उलझी पुलिस, ‘डार्क वेब’ और ‘वीपीएन’ बड़ी चुनौती

admin by admin
July 16, 2025
in क्राइम, देश
0

दिल्ली के स्कूल और कॉलेजों को पिछले लगातार तीन दिनों से मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों ने पुलिस की मुश्किलों को बहुत बढ़ा दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि ये धमकी भरे ईमेल ‘एन्क्रिप्टेड नेटवर्क’ (ऐसा तंत्र जिसमें कोई तीसरा सेंध नहीं लगा सकता) के जरिए भेजे गए हैं, जिससे उनके स्रोत का पता लगाना बेहद मुश्किल हो गया है।

दिल्ली पुलिस के साइबर विशेषज्ञों और धमकियों की जांच कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि धमकी भेजने वाले ‘वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क’ (वीपीएन) और ‘डार्क वेब’ का इस्तेमाल कर रहे हैं।

‘डार्क वेब’ आमतौर पर गूगल, बिंग जैसे सर्च इंजनों से दिखाई नहीं देता और सिर्फ विशेष सॉफ्टवेयर के जरिए ही इस तक पहुंच संभव है, जबकि ‘वीपीएन’ के इस्तेमाल से ऑनलाइन गतिविधियां छिप जाती हैं।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘डार्क वेब का पता लगाना, शीशों से भरे कमरे में परछाईं का पीछा करने जैसा है। जैसे ही आपको लगता है कि आपको कोई सुराग मिल गया है, वह गुमनामी की एक और परत के पीछे गायब हो जाता है।’’

पिछले तीन दिन में राष्ट्रीय राजधानी के नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले दस ईमेल मिले हैं। इसी साल फरवरी में राजधानी के एक निजी स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज को बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे। हालांकि गहन तलाशी के बाद कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद अधिकारियों ने इन्हें महज अफवाह घोषित कर दिया।

ऐसी धमकियों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच, शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में बम की धमकियों से निपटने के लिए मई में एक व्यापक 115-सूत्री मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी।

सूत्रों ने बताया कि हाल में मिले सभी ईमेल एक जैसे थे: जिनमें अस्पष्ट लेकिन धमकी भरी भाषा होती है, जिन्हें स्कूल शुरू होने के समय से पहले और अक्सर अंतरराष्ट्रीय सर्वर के माध्यम से भेजा जाता है।

पुलिस का मानना है कि धमकी भेजने वाला या संबंधित समूह पहचान से बचने के लिए स्रोत छिपाने वाले उपकरणों और साइबर रणनीतियों का कुशलता से इस्तेमाल कर रहा है।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘‘प्रॉक्सी सर्वर’ के माध्यम से भेजे गए ईमेल के स्रोत का पता लगाना आसान नहीं होता। वे अपनी लोकेशन को कई देशों में दिखाने करने के लिए ‘वीपीएन’ और ‘डार्क वेब’ पर टूल्स का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे मामलों में, सेवा प्रदाता भी अक्सर असहाय होते हैं।’’

दिल्ली पुलिस के एक साइबर विशेषज्ञ ने कहा कि जांच अधिकारी अब इन धमकियों को महज शरारत के रूप में नहीं ले रहे हैं।

नाम न उजागर करने की शर्त पर विशेषज्ञ ने कहा, कई जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में लगी हुई हैं। ये धमकियां बच्चों, अभिभावकों और स्कूल कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रभावित कर रही हैं।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईमेल भेजने वाले द्वारा ‘वीपीएन’ का उपयोग मामले को सुलझाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण रूप से बाधित कर रहा है।

Tags: बम की धमकी वाले ईमेल की जांच में उलझी पुलिस
Previous Post

गोरखपुर: पति ने सिलबट्टे से वार कर शिक्षिका पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

Next Post

उदयपुर फाइल्स रिलीज मामला: SC ने सुनवाई 21 जुलाई तक टाली, SC ने केंद्र पर डाला फैसला; CBFC ने 55 दृश्यों-संवादों पर चलाई है कैंची

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
Next Post

उदयपुर फाइल्स रिलीज मामला: SC ने सुनवाई 21 जुलाई तक टाली, SC ने केंद्र पर डाला फैसला; CBFC ने 55 दृश्यों-संवादों पर चलाई है कैंची

Recent Posts

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

टोक्यो/सियोल, उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group