Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने लखनऊ में तैनात रेलवे अधिकारियों को किया गिरफ्तार

admin by admin
July 16, 2025
in क्राइम, देश
0

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने केंद्र की गति शक्ति परियोजना में कथित रिश्वतखोरी के आरोप में लखनऊ में तैनात उत्तर रेलवे के एक उप मुख्य अभियंता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने नयी दिल्ली स्थित रेलवे ठेकेदार ‘टैंगेंट इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड’ के एक कर्मचारी जिम्मी सिंह उर्फ अजीत कुमार सिंह को उप मुख्य अभियंता विवेक कुशवाहा को 2.5 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया। कुशवाहा लखनऊ में उत्तर रेलवे (एनआर) में गति शक्ति परियोजना की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कंपनी के प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर कथित तौर पर रिश्वत दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जिम्मी सिंह द्वारा एनआर-लखनऊ की कार्यालय अधीक्षक अंजुम निशा को दी गई 80,000 रुपये की रिश्वत राशि भी निशा के कब्जे से बरामद कर ली गई।

उन्होंने बताया कि इस धनराशि में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अशोक रंजन द्वारा निशा के माध्यम से प्राप्त रिश्वत की राशि भी शामिल थी।

इस घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने टैंगेंट इंफ्राटेक के कुशवाहा, जिम्मी सिंह, रंजन, निशा और प्रवीण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है, जबकि सहायक कार्यकारी अभियंता के के मिश्रा फरार हैं। मिश्रा ने कथित तौर पर 2.75 लाख रुपये की रिश्वत ली थी।

सीबीआई की प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘लखनऊ में चार, वाराणसी में छह और गाजियाबाद में एक जगह पर तलाशी ली गई। इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को मंगलवार को लखनऊ स्थित विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 28 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई ने लखनऊ और वाराणसी में तैनात उत्तर रेलवे (एनआर) और पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की थी।

Tags: रिश्वतखोरी के आरोप में सीबीआई ने
Previous Post

CBI ने रिश्वतखोरी मामले में NHAI के दो उप प्रबंधकों समेत पांच को किया गिरफ्तार

Next Post

कानपुर में ट्रक चालक को लूटने के आरोप में 11 पुलिसकर्मी निलंबित

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
Next Post

कानपुर में ट्रक चालक को लूटने के आरोप में 11 पुलिसकर्मी निलंबित

Recent Posts

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के...

अयोध्या में हजारों महिलाओं ने दी साक्षरता परीक्षा, पढ़ाई की उम्र की कोई सीमा नहीं

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती, अयोध्या जिले की हजारों महिलाओं ने रविवार को आयोजित साक्षरता परीक्षा में शामिल होकर...

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश यादव का तंज, सत्ता में आए तो रिमोट सेंसिंग विभाग से कराएंगे ‘कार कैसे पलटी’ की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर विकास दुबे की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत...

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group