Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली में 25 साल से फरार कुख्यात अपराधी अजय लांबा गिरफ्तार

admin by admin
July 6, 2025
in क्राइम, देश
0

दिल्ली पुलिस ने कई अपराधों के सिलसिले में 25 सालों से फरार 49 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति पर आरोप है कि वह टैक्सी ​​किराये पर मंगाता था, तथा उनके चालकों की हत्या कर उनके शवों को उत्तराखंड के दूरदराज के जंगली इलाकों में फेंक देता था और वाहनों को नेपाल सीमा पार बेच देता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अजय लांबा उर्फ ​​बंशी के रूप में हुई है जो दिल्ली और उत्तराखंड में लूटपाट एवं हत्या के चार मामलों में वांछित था।

पुलिस ने कहा कि उसे सभी मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था, जिसमें न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज 2001 का हत्या का एक मामला भी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि लांबा 1999 से 2001 के बीच किए गए कई जघन्य अपराधों का कथित मुख्य आरोपी था, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर टैक्सी चालकों को निशाना बनाया, उनकी हत्या की, उनके वाहन लूटे और पहचान छिपाने के लिए शवों को उत्तराखंड के दूरदराज के जंगली इलाकों में फेंक दिया।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) आदित्य गौतम ने बताया, ‘1976 में जन्मे और मूल रूप से दिल्ली के कृष्णा नगर के रहने वाले अजय ने छठी कक्षा के बाद स्कूल छोड़ दिया और कम उम्र में ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। विकास पुरी पुलिस ने उसे पहले ‘बंशी’ उपनाम से बदमाश घोषित किया था। 1996 में उसने अपना नाम बदलकर अजय लांबा रख लिया और उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने लगा, जहां उसने अपने साथियों धीरेंद्र और दिलीप नेगी के साथ मिलकर अपराध को अंजाम दिया।’’

पुलिस ने बताया कि लांबा को दिल्ली, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और चंपावत में दर्ज लूटपाट और हत्या के चार मामलों में कभी गिरफ्तार नहीं किया गया, उसे सभी मामलों में भगोड़ा घोषित किया गया था और उस पर 1990 के दशक से चोरी और हथियार रखने जैसे कई आरोप भी लगे थे।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लांबा लगातार अपने ठिकाने और पहचान बदलकर दो दशक से ज़्यादा समय तक किसी की पकड़ में नहीं आया।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2008 से 2018 तक वह अपने परिवार के साथ नेपाल में रहा और बाद में देहरादून चला गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि 2020 में वह मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हो गया और कथित तौर पर ओडिशा से दिल्ली और भारत के दूसरे हिस्सों में गांजा सप्लाई करने वाले गिरोह में काम करने लगा।

पुलिस ने बताया कि उसे 2021 में सागरपुर पुलिस द्वारा स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मामले में और फिर 2024 में ओडिशा के ब्रह्मपुर में एक आभूषण की दुकान में लूटपाट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने कहा कि वह दोनों मामलों में जमानत पर बाहर था। पुलिस ने बताया कि उसने एक समन्वित अभियान में दिल्ली से लांबा को गिरफ्तार किया है।

Tags: दिल्ली में 25 साल से फरार कुख्यात अपराधी अजय लांबा गिरफ्तार
Previous Post

F-35 लड़ाकू विमान की मरम्मत के लिए ब्रिटेन की इंजीनियरिंग टीम केरल पहुंची

Next Post

मंडी में बादल फटने के बाद पूरा परिवार लापता; केवल दस महीने की बच्ची जिंदा बची

Related Posts

खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

September 20, 2026
Next Post

मंडी में बादल फटने के बाद पूरा परिवार लापता; केवल दस महीने की बच्ची जिंदा बची

Recent Posts

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

निशिन (जापान), शेफाली वर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने रविवार को...

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रूस में तीन दिवसीय संसदीय चुनाव रविवार को अंतिम चरण में पहुंच गया। इस बार पहली बार यूक्रेन के उन...

अयोध्या में सदियों पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, झंडहवा बाबा मंदिर में चोरों ने लगाई सेंध

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या जिले में मंदिर से बेशकीमती और प्राचीन मूर्तियां चोरी होने की घटना सामने आई है। रौनाही थाना क्षेत्र की...

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका की संघीय अदालत में प्रमुख कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कंपनियों Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google के खिलाफ मुकदमा दायर...

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

नई दिल्ली, घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने नया नियम लागू करने की घोषणा की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group