Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तमाल भारतीय नौसेना में शामिल

admin by admin
July 2, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

मॉस्को, ‘गाइडेड’ मिसाइल वाले रूस निर्मित युद्ध पोत आईएनएस तमाल को रूसी शहर कलिनिनग्राद में भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। यह युद्ध पोत निगरानी प्रणालियों और ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलों से लैस है।

युद्ध पोत 125 मीटर लंबा और 3,900 टन वजन का है। उसमें भारतीय और रूसी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों एवं युद्ध पोत निर्माण की सर्वोत्तम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

आईएनएस तमाल पिछले दो दशकों में रूस से शामिल किया जाने वाला आठवां क्रिवाक श्रेणी का युद्ध पोत है। अधिकारियों ने बताया कि इस युद्ध पोत का निर्माण कलिनिनग्राद के यंतर शिपयार्ड में किया गया है और यह ऐसा नवीनतम युद्ध पोत है जिसे विदेश से हासिल कर बेड़े में शामिल किया गया है।

आईएनएस तमाल तुशील श्रेणी का दूसरा जहाज है, जो अपने पूर्ववर्ती तलवार और तेग श्रेणी के उन्नत संस्करण हैं।

तुषिल श्रेणी के लिए व्यापक अनुबंध के हिस्से के रूप में भारत, रूसी पक्ष से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और डिजाइन सहायता के साथ गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में आईएनएस त्रिपुट श्रेणी नामक दो समान जंगी जहाजों का निर्माण भी कर रहा है।

तमाल के निर्माण की निगरानी कैलिनिनग्राद में तैनात युद्ध पोत निगरानी दल के विशेषज्ञों की एक भारतीय टीम द्वारा की गई।

इस अवसर पर अपने संबोधन में वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह ने तमाल के जलावतरण को भारत की समुद्री रक्षा क्षमताओं में एक ‘‘महत्वपूर्ण मील का पत्थर’’ बताया।

उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि यह युद्ध पोत राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

नौसेना मुख्यालय में, इस परियोजना का संचालन युद्ध पोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक के अंतर्गत जहाज उत्पादन निदेशालय द्वारा किया गया।

इस पोत के शस्त्रागार में अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में महत्वपूर्ण उन्नयन किया गया है, जैसे कि ऊर्ध्वाधर रूप से प्रक्षेपित सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, उन्नत 100 एमएम तोप, भारी वजन वाले टारपीडो, तत्काल हमला करने वाले पनडुब्बी रोधी रॉकेट तथा अनेक निगरानी और अग्नि नियंत्रण रडार और प्रणालियां।

Tags: नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस
Previous Post

बरेली में प्रसाद खाने से एक ही परिवार के 12 लोग बीमार

Next Post

कोविड-19 टीकों के बाद वयस्कों की अचानक मौत, आईसीएमआर और एम्स के व्यापक अध्ययनों से अचानक होने वाली मृत्यु के बीच कोई संबंध नहीं

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

कोविड-19 टीकों के बाद वयस्कों की अचानक मौत, आईसीएमआर और एम्स के व्यापक अध्ययनों से अचानक होने वाली मृत्यु के बीच कोई संबंध नहीं

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group