Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड: ज्योतिर्मठ के पास हिंसक झड़प के बाद सात निहंग तीर्थयात्री हिरासत में

admin by admin
July 1, 2025
in देश
0

उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ के पास निहंगों और एक स्थानीय व्यवसायी के बीच हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने सोमवार को सात तीर्थयात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए एक पुलिस अधिकारी पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया।

ज्योतिर्मठ के पास हेमकुंड साहिब के दर्शन करने आए निहंग सिखों का एक स्थानीय व्यापारी से स्कूटर ले जाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि निहंगों ने कथित तौर पर व्यापारी पर तलवारों से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, व्यापारी बाल-बाल बच गया।

उन्होंने बताया कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी भाग चुके थे। लेकिन उन्हें थाने के गेट के पास ही रोक लिया गया।

इस बीच, बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी भी थाने में इकट्ठा हो गए। स्थिति तब और बिगड़ गई जब पता चला कि निहंग तीर्थयात्री अपने साथ कई धारदार हथियार लिए थे जिनमें बड़ी दोधारी तलवारें, चाकू और कुल्हाड़ी शामिल हैं – इसके अलावा वे पारंपरिक रूप से अपनी धार्मिक मान्यताओं के तहत तलवारें और कृपाण भी रखते हैं।

दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। जब पुलिस ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो अमृतपाल नाम के एक निहंग ने कथित तौर पर एक वरिष्ठ उपनिरीक्षक के सिर पर धारदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) (हत्या का प्रयास), 191(2) (दंगा), 193(3) (जहां गैरकानूनी जमावड़ा या दंगा होता है वहां के मालिक, कब्जाधारी या भूमि में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति की जिम्मेदारी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, हरप्रीत सेकंड, बिंदर सिंह, गरजा सिंह, हरजोत सिंह और भोला सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाब के फतेहगढ़ के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Tags: उत्तराखंड: ज्योतिर्मठ के पास हिंसक झड़प
Previous Post

योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी

Next Post

फिल्म शीर्षक विवाद: केरल उच्च न्यायालय ने पूछा, ‘जानकी’ नाम क्यों बदला जाना चाहिए?

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
Next Post

फिल्म शीर्षक विवाद: केरल उच्च न्यायालय ने पूछा, ‘जानकी’ नाम क्यों बदला जाना चाहिए?

Recent Posts

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में शनिवार को भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने पहली बार आयोजित एयर शो में अपने शानदार हवाई...

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। ताजा रिपोर्टों के...

एशियाई खेलों का भव्य आगाज, नागोया में तकनीक और संस्कृति के संगम ने मोहा मन; मनु भाकर ने संभाली भारत की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

नागोया, जापान के नागोया में शनिवार को 20वें एशियाई खेलों का रंगारंग उद्घाटन समारोह हुआ। तकनीक, आधुनिक औद्योगिक क्षमता और...

रूदौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 103 शिकायतों में 21 का मौके पर निस्तारण

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या,  तहसील रूदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान...

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी दिव्यांग व दृष्टिबाधित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group