Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गाजियाबाद: जमानत आदेश के बावजूद व्यक्ति को रिहा नहीं करने पर न्यायालय ने जेलर को किया तलब

admin by admin
June 24, 2025
in देश
0

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के धर्मांतरण प्रतिषेध कानून के तहत एक मामले में उसने अप्रैल महीने में जिस व्यक्ति को जमानत दी थी उसे अभी तक जेल से रिहा नहीं किया जाना ‘न्याय का उपहास’ है।

न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन और न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने व्यक्ति द्वारा किये गये इस दावे का संज्ञान लिया जिसमें कहा गया कि उसे इस आधार पर जमानत पर रिहा नहीं किया गया कि जमानत आदेश में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के प्रावधान की एक उपधारा का उल्लेख नहीं किया गया था।

इसलिए पीठ ने गाजियाबाद जिला कारागार के अधीक्षक जेलर को 25 जून को अदालत के समक्ष प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया।

पीठ ने कहा कि यह मामला ‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण परिदृश्य’ प्रस्तुत करता है। पीठ ने उत्तर प्रदेश के जेल महानिदेशक को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश होने का निर्देश दिया।

पीठ ने कहा कि 29 अप्रैल को उच्चतम न्यायालय द्वारा व्यक्ति को जमानत दिए जाने के बाद, 27 मई को गाजियाबाद की एक अधीनस्थ अदालत ने जेल अधीक्षक को रिहाई आदेश प्रेषित किया गया था। इस आदेश में कहा गया था कि आरोपी को निजी मुचलका भरने पर हिरासत से रिहा कर दिया जाए, बशर्ते उसे किसी अन्य मामले में हिरासत में रखने की आवश्यकता न हो।

पीठ ने कहा, ” इस आदेश के बाद, याचिकाकर्ता ने बताया कि उसे रिहा नहीं किया जा सका क्योंकि (इलाहाबाद)उच्च न्यायालय और इस न्यायालय के आदेश में उत्तर प्रदेश अवैध धर्मांतरण निषेध अधिनियम, 2021 की धारा 5 की उपधारा (1) को छोड़ दिया गया था। इसी कारण याचिकाकर्ता को रिहा नहीं किया जा सका।

उच्चतम न्यायालय ने 29 अप्रैल के आदेश को ‘स्पष्ट’ बताया और कहा कि अपीलकर्ता को 3 जनवरी 2024 को गाज़ियाबाद के एक पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी की जांच के दौरान सुनवाई अदालत द्वारा निर्धारित शर्तों पर जमानत पर रिहा किया जाना चाहिए।

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि याचिकाकर्ता ने अब 29 अप्रैल के आदेश में संशोधन करने का अनुरोध किया है ताकि 2021 के अधिनियम की धारा 5 की उपधारा (1) को विशेष रूप से शामिल किया जा सके।

पीठ ने कहा, ”जैसा कि पहले कहा गया था, 29 अप्रैल, 2025 के आदेश में संबंधित धाराएं स्पष्ट रूप से उल्लिखित हैं। यह न्याय का उपहास है कि केवल इस आधार पर कि उपधारा का उल्लेख नहीं किया गया, याचिकाकर्ता… अब तक जेल में है। इसके लिए गंभीर जांच होनी चाहिए।”

हालांकि, खंडपीठ ने याचिकाकर्ता के वकील को कोई भी गलत बयान देने को लेकर आगाह किया।मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी।

Tags: गाजियाबाद: जमानत आदेश के बावजूद व्यक्ति को रिहा
Previous Post

वृन्दावन का निधिवन: रहस्यमयी कहानियों, सूर्यास्त के बाद प्रवेश क्यों है निषेध?

Next Post

न्यायमूर्ति यादव को हटाने संबंधी नोटिस पर 44 सदस्यों के हस्ताक्षर का हुआ सत्यापन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
Next Post

न्यायमूर्ति यादव को हटाने संबंधी नोटिस पर 44 सदस्यों के हस्ताक्षर का हुआ सत्यापन

Recent Posts

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में शनिवार को भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने पहली बार आयोजित एयर शो में अपने शानदार हवाई...

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। ताजा रिपोर्टों के...

एशियाई खेलों का भव्य आगाज, नागोया में तकनीक और संस्कृति के संगम ने मोहा मन; मनु भाकर ने संभाली भारत की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

नागोया, जापान के नागोया में शनिवार को 20वें एशियाई खेलों का रंगारंग उद्घाटन समारोह हुआ। तकनीक, आधुनिक औद्योगिक क्षमता और...

रूदौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस, 103 शिकायतों में 21 का मौके पर निस्तारण

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या,  तहसील रूदौली में मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान...

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी दिव्यांग व दृष्टिबाधित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group