Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लीड्स टेस्ट : युवा भारतीय तिकड़ी ने स्वर्णिम पीढी के 22 साल पुराने प्रदर्शन की याद दिलाई, शतकों की मदद से पहली पारी में 471 रन

admin by admin
June 21, 2025
in खेल, देश
0

लीड्स, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट में शतक लगाकर बाईस साल पहले इसी हेडिंग्ले मैदान पर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की पारियों की याद दिला दी जिन्होंने शतक जमाकर इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ दी थी ।

उस समय तीन दिग्गजों ने भारत की शानदार जीत का मार्ग प्रशस्त किया था जबकि अगली पीढी की सितारा मौजूदा तिकड़ी ने भारत की पकड़ मजबूत कर दी है । यह इसलिये भी मायने रखता है कि भारतीय क्रिकेट अपने दो दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद बदलाव के दौर से गुजर रहा है ।

उस समय 2002 में सचिन, सौरव और द्रविड़ के शतकों से भारत ने श्रृंखला ड्रॉ कराई थी और इसी से ‘घर के शेर , बाहर ढेर’ के ठप्पे के मिटने की भी शुरूआत हुई थी ।

भारत ने उस समय इंग्लैंड को एक पारी और 46 रन से हराया था । द्रविड़ ने 148, तेंदुलकर ने 193 और कप्तान गांगुली ने 128 रन बनाये थे जिसके दम पर भारत ने आठ विकेट पर 628 रन पर पारी घोषित की थी ।

संजय बांगड़ ने उस मैच में पारी की शुरूआत करते हुए 236 गेंद में 68 रन बनाये थे । वीरेंद्र सहवाग (आठ) और वीवीएस लक्ष्मण (छह) बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए थे लेकिन गांगुली, तेंदुलकर और द्रविड़ ने इसकी कमी महसूस नहीं होने दी ।

स्पिनर हरभजन सिंह और अनिल कुंबले ने तीन तीन विकेट लिये थे जबकि जहीर खान और अजित अगरकर को दो दो विकेट मिले थे । इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 273 रन पर आउट हो गई थी और फॉलोआन खेलते हुए भारी अंतर से हार टाल नहीं सकी ।

भारत ने यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शतकों की मदद से पहली पारी में 471 रन बनाए। गांगुली को लगता है कि पहले दिन तीन विकेट पर 359 रन बनाने के बाद भारत 600 रन का आंकड़ा छूने की स्थिति में था ।

गांगुली ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि हेडिंग्ले इतना सूखा रहेगा। लेकिन अगर वे (भारत) 600 रन बना लेते हैं तो गेंद को थोड़ा असमान उछाल मिलेगा। भारत को यह मैच जरूर जीतना चाहिए। उन्हें यह मौका फिर नहीं मिलेगा।’’

लेग स्पिनर कुलदीप यादव और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। गांगुली ने कहा कि वह प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को तरजीह देते।

गांगुली ने कहा, ‘‘कुलदीप धीरे-धीरे खेलेंगे। यह एक लंबी श्रृंखला है। मैं अर्श को खिलाता क्योंकि उनका कोण अलग है (बाएं हाथ का गेंदबाज होने के कारण)। लेकिन कोई बात नहीं। टीम ठीक है ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि रविंद्र जडेजा को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी क्योंकि वह आमतौर पर विदेशी सरजमीं पर संघर्ष करते हैं।

इंग्लैंड के पास जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे गेंदबाजों की तुलना में अब अलग तरह का गेंदबाजी आक्रमण है।

क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स और जोश टंग कप्तान बेन स्टोक्स के साथ पहले टेस्ट में मेजबान टीम के मुख्य गेंदबाज हैं।

गांगुली ने कहा, ‘‘असल में उन्होंने काफी शॉर्ट गेंदबाजी की। कल आधे समय वे शुभमन गिल को केवल शॉर्ट गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन कोई बात नहीं। वे सीखेंगे। यह सिर्फ पहला टेस्ट है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें उम्मीद है कि भारत 3-1 से श्रृंखला जीतेगा, गांगुली ने कहा, ‘‘यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।

Tags: लीड्स टेस्ट : युवा भारतीय तिकड़ी ने स्वर्णिम पीढी के 22 साल
Previous Post

अयोध्या में राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में तैराकों का हुआ चयन, जाने

Next Post

मैनपुरी में बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Related Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा
देश

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

July 30, 2026
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
अयोध्या

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

July 30, 2026
Next Post

मैनपुरी में बीएससी की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group