Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सोलहवीं जनगणना के लिए अधिसूचना जारी, साथ में होगी जातिगत गणना

admin by admin
June 16, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, सरकार ने सोमवार को वर्ष 2027 में जातिगत गणना के साथ भारत की 16वीं जनगणना कराने के लिए अधिसूचना जारी की। पिछली बार ऐसी जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी।

अधिसूचना में कहा गया है कि लद्दाख जैसे बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना एक अक्टूबर 2026 से तथा देश के बाकी हिस्सों में एक मार्च 2027 से की जाएगी।

इसमें कहा गया, ‘‘ उक्त जनगणना के लिए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के बर्फ बारी वालों क्षेत्रों के अलावा बाकी राज्यों के लिए संदर्भ तिथि एक मार्च, 2027 को 00.00 बजे होगी।

इसमें कहा गया है कि लद्दाख और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के बर्फ से ढके क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि एक अक्टूबर 2026 को 00:00 बजे होगी।

देश भर से जनसंख्या संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराने का यह विशाल कार्य लगभग 34 लाख गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों तथा डिजिटल उपकरणों से लैस लगभग 1.3 लाख जनगणना कर्मियों द्वारा किया जाएगा।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि जनगणना के साथ ही जातिगत गणना भी की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां केंद्रीय गृह सचिव, भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनगणना की तैयारियों की समीक्षा की।

जनगणना दो चरणों में की जाएगी। पहले चरण में – हाउसलिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) – प्रत्येक घर की आवासीय स्थिति, संपत्ति और सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा।

इसके बाद, दूसरे चरण में – जनसंख्या गणना (पीई) जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, सांस्कृतिक स्थिति और प्रत्येक घर में प्रत्येक व्यक्ति का अन्य विवरण एकत्र किया जाएगा।

Tags: सोलहवीं जनगणना के लिए अधिसूचना जारी
Previous Post

ईरान ने इजराइल पर फिर से किए मिसाइल हमले; पांच लोगों की मौत, कई घायल

Next Post

हरदोई में युवती ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर रिवॉल्वर तानी, मामला दर्ज

Related Posts

सपा प्रमुख ने ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य बनाने के फैसले पर उठाए सवाल, क्या मैं जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं?!
उत्तर प्रदेश

भाजपा जनता को धोखा देने के लिए जानबूझकर हारी उपचुनाव, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

August 5, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
देश

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

August 5, 2026
प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली
देश

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

August 5, 2026
नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस
देश

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

August 5, 2026
Next Post

हरदोई में युवती ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर रिवॉल्वर तानी, मामला दर्ज

Recent Posts

सपा प्रमुख ने ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य बनाने के फैसले पर उठाए सवाल, क्या मैं जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं?!

भाजपा जनता को धोखा देने के लिए जानबूझकर हारी उपचुनाव, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी होने तक टोल...

चीन के दो सबसे वरिष्ठ जनरलों को बर्खास्त किए जाने का क्या मतलब है?

अमेरिका को चीन का बड़ा झटका: जवाबी कार्रवाई का किया ऐलान, ड्रोन एक्सपोर्ट पर भी लगाई रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

वॉशिंगटन द्वारा हाल में लगाये गए प्रतिबंधों के जवाब में चीन ने बुधवार को अमेरिका के खिलाफ कई आर्थिक कदमों...

रुदौली: चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

रुदौली: चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रूदौली क्षेत्र शुजागंज के हलीमनगर अवैध क्लीनिक में कथित हाइड्रोसील ऑपरेशन के बाद बिचाला निवासी युवक मुकेश रावत की...

रुदौली में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

रुदौली में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गोपालगंज चौराहे पर मंगलवार रात करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group