Saturday, September 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ओडिशा : बीएसएफ और राज्य पुलिस के संयुक्त अभियान में दो नक्सली कमांडर गिरफ्तार

admin by admin
June 13, 2025
in देश
0

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को संयुक्त अभियान में मलकानगिरी जिले के जंगलों में मुठभेड़ के बाद दो नक्सली कमांडरों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कांगेरघाटी क्षेत्र के एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) केसा कवासी (32) और आंध्र-ओडिशा सीमा माओवादी सैन्य प्लाटून के एसीएम राकेश उर्फ ​​सानू कुंजम (30) को सुरक्षा बलों ने उक्त जिले के सोडिगुडा और तेंतुलीगुडा गांवों के निकट से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने दोनों नक्सलियों से एक पिस्तौल, दस इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक वॉकी-टॉकी और एक रेडियो, छह राउंड गोलियां, दो चाकू और कुछ अन्य सामान बरामद किया। इन दोनों को संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

बीएसएफ की दूसरी बटालियन के कमांडेंट वरुणेंद्र प्रताप सिंह और मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक विनोद पाटिल ने जिला मुख्यालय में मीडिया को बताया कि दोनों नक्सलियों को संयुक्त अभियान में पकड़ा गया, जो ‘‘विश्वसनीय’’ खुफिया सूचनाओं के आधार पर क्षेत्र में चलाया गया।।

उन्होंने बताया कि दोनों माओवादी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं, जिनमें कवासी बस्तर जिले का और राकेश बीजापुर जिले का निवासी है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों नक्सली कमांडर ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के खिलाफ हमलों, आईईडी धमाकोंके कई मामलों में संलिप्त रहे हैं और उनके खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं।

केंद्र सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सली समस्या को समाप्त करने की समय सीमा तय की है। इसके मद्देनजर सुरक्षा बलों ने विभिन्न राज्यों में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Tags: ओडिशा : बीएसएफ और राज्य पुलिस के संयुक्त
Previous Post

इजराइल ने हमलों से पहले ड्रोन और अन्य हथियार तस्करी करके ईरान भेजे थे

Next Post

युवा पीढ़ी में बढ़ रहा है अपेंडिक्स कैंसर का खतरा?

Related Posts

Featured

फाइबर की कमी से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम, जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी और किन खाद्य पदार्थों से मिलेगा भरपूर फाइबर

September 25, 2026
देश

शंख एयरलाइंस से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना, लखनऊ-कानपुर में जांच

September 25, 2026
क्राइम

जमशेदपुर के केनरा बैंक में बड़ी डकैती, 23 किलो सोना और लाखों की नकदी लूटकर फरार हुए पांच हथियारबंद अपराधी

September 25, 2026
देश

सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, 30 से ज्यादा घर प्रभावित; कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

September 25, 2026
Next Post

युवा पीढ़ी में बढ़ रहा है अपेंडिक्स कैंसर का खतरा?

Recent Posts

अयोध्या में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद, बारिश के अलर्ट के बीच BSA ने जारी किया आदेश

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 26 सितंबर 2026 को अयोध्या के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।...

फाइबर की कमी से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम, जानें रोज कितनी मात्रा जरूरी और किन खाद्य पदार्थों से मिलेगा भरपूर फाइबर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

अमेरिकी लोगों के आहार में फाइबर की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। शोधों से लगातार पता चला है...

Watch, अयोध्या: गणपति बप्पा को भावभीनी विदाई, जमुनिया बाग से निकली शोभायात्रा पहुंची गुप्तार घाट

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या, बारिश की बौछारों के बीच रामनगरी अयोध्या में शुक्रवार रात गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्राएं जारी हैं। गणेश उत्सव के समापन...

शंख एयरलाइंस से जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना, लखनऊ-कानपुर में जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 25, 2026
0

लखनऊ, शंख एयरलाइंस से जुड़े कुछ परिसरों में आयकर विभाग की कार्रवाई की सूचना सामने आई है। शुक्रवार, 25 सितंबर...

अयोध्या में 21.5 किलो गांजा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार; कार से हो रही थी कथित तस्करी

by Atul Narain Srivastava
September 25, 2026
0

अयोध्या में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अयोध्या पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group