Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना; खड़े ट्रक से टकराई जनरथ बस, 24 घायल 9 लोग रेफर

admin by admin
June 10, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल्याणी नदी के निकट पुराने हाइवे कट के सामने मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे अज्ञात कारण से खड़े ट्रक संख्या यूपी 33 बीटी 0214 से गोरखपुर से लखनऊ जा रही जनरथ बस संख्या यूपी 33 एटी 5752 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस सवार चालक सहित 24 लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव व हाइवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक प्रशांत पांडे ने तत्काल सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया जंहा चिकित्सकों ने 9 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया,जिससे बस का चालक उसी में फंस गया जिसे पुलिस ने एनएचएआई के हाइड्रा से खींचकर बस के चालक को बाहर निकाला।

घायलों की पहचान सफीकुल रहमान 22 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर महराजगंज, हमीदरजा 26 वर्ष निवासी लक्ष्मीपुर महराजगंज, अनिल यादव 27 वर्ष निवासी रुद्रपुर थाना रुद्रपुर देवरिया, रिया 18 वर्ष निवासी भिरगंडवा महाराजगंज, हरिओम 32 वर्ष निवासी हुमाऊपुर गोरखपुर, शोराब 22 वर्ष निवासी बारूगंज महाराजगंज, दिलीप कुमार 36 वर्ष निवासी नौतनवा महाराजगंज, हरिओम पांडेय 30 वर्ष निवासी अशोक नगर कालोनी थाना गोरखनाथ गोरखपुर, रितेश कुमार 34 वर्ष निवासी तुकमानपुर थाना राजघाट गोरखपुर, सुमित सिंह 32 वर्ष निवासी देवरिया, परमानंद तिवारी 24 वर्ष निवासी बडहलगंज गोरखपुर, अरविंद कुमार 39 वर्ष निवासी फोराबाद गोरखपुर, भीम 22 वर्ष निवासी फोराबाद गोरखपुर, बस कंडेक्टर श्रवण कुमार पुत्र कन्हई लाल कलौली थाना कछौरा हरदोई, सहबाज खान 22 वर्ष निवासी गोरखनाथ गोरखपुर घायल हुए।

गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जिनमें रजत पुत्र सुभाष निवासी हक्तिन पुर देवरिया, ममता पत्नी मोहन निवासी भीरा लखीमपुर, सूर्यांश पुत्र मोहन निवासी भीरा लखीमपुर, गणेश पुत्र बहादुर निवासी खोराबाद थाना सूबा बाजार गोरखपुर, सुब्रान आलम पुत्र खुर्सिद आलम गोपालगंज कटैया बिहार, भवानी चरण पुत्र जवाहर लाल ग्राम बलौदा बाजार कसदूल छत्तीसगढ़, अजीत शुक्ला पुत्र ओमप्रकाश शुक्ला ग्राम समौधा दलेल नगर थाना कछौना संडीला हरदोई, विनोद कुमार पुत्र एम एल वर्मा निवासी झांसी, पूर्णिमा पुत्री सुभाष निवासी महाराजगंज शामिल हैं।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव ने बताया कि हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं, सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है जिनमें से 9 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क के किनारे कर दिया गया है। यातायात सुचारू रूप से चालू हो गया है घटना को लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: अयोध्या: लखनऊ हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना
Previous Post

राजस्थान: पिकनिक मनाने गए 11 युवक नदी डूबे, 8 के शव बरामद, तीन की तलाश जारी

Next Post

अयोध्या: रुदौली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे से पकड़ा चोर; 5,320 रुपये व लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

September 19, 2026
अयोध्या

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

September 18, 2026
Next Post

अयोध्या: रुदौली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे से पकड़ा चोर; 5,320 रुपये व लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद

Recent Posts

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group