Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हरिद्वार: अपनी ही पुत्री का कथित दुष्कर्म करवाने वाली महिला भाजपा नेता गिरफ्तार

admin by admin
June 5, 2025
in क्राइम, देश
0

उत्तराखंड के हरिद्वार में सामने आयी एक चौंकाने वाली खबर में एक महिला भाजपा नेता को अपनी ही नाबालिग पुत्री का अपने पुरूष मित्र तथा उसके दोस्तों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।

मामला सामने आने के बाद भाजपा ने महिला नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया है ।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने यहां बताया कि अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर कई बार यह घिनौना कृत्य करवाने वाली महिला नेता को उसके पति द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यहां शिव मूर्ति के पास स्थित एक होटल से उसके पुरूष मित्र सुमित पटवाल के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया ।

उन्होंने बताया कि पटवाल के अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है ।

एसएसपी ने बताया कि रानीपुर क्षेत्र की फ्रेंडस कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता के पिता ने रानीपुर कोतवाली में दर्ज तहरीर में बताया कि करीब साल भर से उनकी पत्नी उनसे अलग रह रही हैं जबकि उनकी 13 वर्षीय बेटी उनके साथ रहती है।

शिकायत के अनुसार पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से उन्होंने जब अपने बेटी को गुमसुम देखा तो उससे कारण पूछा। पता चला कि इस साल जनवरी में जब उसकी मां उसे घुमाने के लिए अपने पुरूष मित्र पटवाल तथा उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ लेकर गयी थी तब उसकी पत्नी की सहमति से उन लोगों ने शराब पीकर डरा धमकाकर उससे कथित दुष्कर्म किया ।

तहरीर के अनुसार, उसके बाद उसकी मां ने आगरा,वृंदावन व हरिद्वार स्थित होटल में भी पीड़िता का कथित सामूहिक दुष्कर्म करवाया और धमकी दी कि यह बात किसी को बताने पर उसे तथा उसके पिता को जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी मां ने उसे भी जबरन शराब पिलाई थी ।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2), 351(3), 3(5) तथा पोक्सो अधिनियम के तहत 3(क)/4(2), 5(l)/6, 16/17 में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

यह महिला नेता एक वर्ष पहले तक हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष थी और उस पर महिला सशक्तिकरण तथा नारी उत्थान का दायित्व था । इस बीच, महिला नेता को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है ।

हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा द्वारा इस संबंध में जारी एक आदेश में कहा गया है कि उक्त नेता को पार्टी की प्राथमिक सदस्या से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है ।

Tags: हरिद्वार: अपनी ही पुत्री का कथित दुष्कर्म करवाने
Previous Post

झांसी में बिजली अधिकारी पर हमला करने के आरोप में पान सिंह तोमर की पोती पर मामला दर्ज

Next Post

Ayodhya: राम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त के दौरान ‘राजा राम’ और अन्य विग्रहों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
Next Post

Ayodhya: राम मंदिर में अभिजीत मुहूर्त के दौरान ‘राजा राम’ और अन्य विग्रहों की हुई प्राण-प्रतिष्ठा

Recent Posts

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

टोक्यो/सियोल, उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी।...

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

कीव, रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार तड़के यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और लंबी दूरी के हथियारों से...

यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, लखनऊ-नोएडा-गोरखपुर के 233 रेस्टोरेंट पर छापेमारी, कई जगह मिलीं गंभीर खामियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और रसोई की स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग...

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

बिजनौर में हनीट्रैप और कथित फर्जी मुकदमों के जरिए लोगों से वसूली के मामले में पुलिस कार्रवाई के दौरान शनिवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group