अयोध्या, आज भारतपुरी कॉलोनी निवासी विजयपाल सिंह व दिलीप यादव पूर्व पार्षद स्कूटर से पूर्व सांसद लल्लू सिंह से मिलने गए थे। दोनों 9:15 पर सांसद जी के घर के पास कट से उनके घर की ओर मुड़े।
इसी समय पीछे से परिवहन निगम में लगी हुई, एक प्राइवेट बस ने स्कूटर में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। दोनों लोग स्कूटर से उछलकर बाहर सड़क पर गिरे। बस का पूरा शीशा चकनाचूर होकर दोनों लोगों के ऊपर और अगल-बगल बिखर गया।
दिलीप यादव के तो हाथ और कमर में चोट आई है, विजयपाल के दोनों घुटने, दोनों कोहनियां और हथेलियां फ़ट गई। सड़क पर रगड़ने से घाव हो गए। बस का आगे का शीशा टूट कर सड़क पर बिखर गया ।
वहां से घायल दोनों लोग देवा हॉस्पिटल में डॉक्टर अतुल के यहां प्राथमिक चिकित्सा के लिए पहुंचे। उन्होंने हाथ और सीने का एक्सरे कराया। सभी चोटों की मरहम पट्टी तथा सीने और पैर में हार्ड बैंडेज के साथ घर भेज दिया।
विजयपाल का कहना है कि दुर्घटना के समय वहां भाजपा के एक वरिष्ठ नेता जी मौजूद रहे, उन्होंने बस के निकलने का मार्ग प्रशस्त किया। घायलों की कोई भी सहायता न करके सीधे पूर्व सांसद जी के घर चले गए।


