Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में फर्जी आदेश दिखाकर थाना से ट्रक छुड़ाने के आरोप में मामला दर्ज

admin by admin
May 26, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

भदोही, खनन अनुभाग के खान निरीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर और विभाग की मोहर लगा कूटरचित आदेश दिखाकर थाना से पत्थर लदा ट्रक छुड़ाकर ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मिर्जापुर जिले के थाना पड़री क्षेत्र के जरावन पहारा गांव निवासी सिद्धनाथ पाल द्वारा पेश किया गया कथित तौर पर खनन विभाग से जारी अवमुक्त आदेश पुष्टि के लिए जिला अधिकारी कार्यालय (खनन अनुभाग) भेजा गया।

औराई थाना के प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि हेड मोहर्रिर कवच कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर मिर्जापुर के सिद्धनाथ पाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में रविवार को मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बिना परिवहन प्रपत्र के एक ट्रक ले जा रहे सिद्धनाथ पाल को खान निरीक्षक राम बरन ने पकड़ कर ट्रक जब्त किया और 22 मई को औराई थाना के सुपुर्द किया था। इस ट्रक को थाना परिसर में रखा गया था।

गौतम ने बताया कि सिद्धनाथ पाल ने ट्रक से संबंधित फर्जी अवमुक्त आदेश 22 मई को पेश किया जिस पर खान निरीक्षक के हस्ताक्षर और जिला अधिकारी कार्यालय के खनन अनुभाग की मोहर लगी थी।

उन्होंने बताया कि इस आदेश को देखते हुए ट्रक सहित उस पर लदे माल को उसी रात सिद्धनाथ पाल को सौंप दिया गया जिसे लेकर वह चला गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि सिद्धनाथ पाल के पक्ष में अवमुक्त आदेश की प्रति 23 मई को खान अधिकारी को प्रेषित की गई। इस पर खान निरीक्षक राम बरन ने बताया कि वाहन स्वामी द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय (खनिज अनुभाग) के समक्ष कोई अवमुक्ति आवेदन नहीं किया गया है और अवमुक्ति आदेश पूरी तरह फर्जी और कूटरचित है।

Tags: भदोही में फर्जी आदेश दिखाकर थाना
Previous Post

भागवत बोले- ‘अजय्यां च विश्वस्य देहीश शक्तिम्’; सज्जनता के साथ शक्ति, जब हिंदू बनेंगे सशक्त, देश की प्रकृति और ‘संस्कृति’ हिंदू है

Next Post

गाजियाबाद में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, एक कांस्टेबल की मौत और कई अन्य घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

September 19, 2026
Next Post

गाजियाबाद में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, एक कांस्टेबल की मौत और कई अन्य घायल

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group