Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी अपने साथी की जान बचाते हुए शहीद, नदी में लगाई थी छलांग, साथी को बचाया

admin by admin
May 24, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

सिक्किम में तैनात 23 वर्षीय सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। वह एक साथी सैनिक को बचाने के लिए नदी में गिर गए थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना उस समय हुई जब सिक्किम स्काउट्स रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट तिवारी एक दल का नेतृत्व कर रहे थे। यह दल भविष्य में तैनाती के लिए तैयार किए जा रहे रणनीतिक स्थान पर जा रहा था। सुबह करीब 11 बजे अग्निवीर स्टीफन सुब्बा एक लॉग ब्रिज को पार करते समय फिसल गए और तेज बहाव वाली नदी में बह गए।

बिना किसी हिचकिचाहट के लेफ्टिनेंट तिवारी ने सैनिक को बचाने के प्रयास में नदी में छलांग लगा दी। नायक पुकार कटेल भी मदद के लिए पानी में उतरे। दोनों ने मिलकर अग्निवीर को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, इस प्रक्रिया में लेफ्टिनेंट तिवारी तेज धारा में बह गए।

गश्ती दल द्वारा तत्काल बचाव प्रयासों के बावजूद, उनका शव करीब आधे घंटे बाद 800 मीटर नीचे की ओर मिला। सेना ने अधिकारी की मृत्यु की खबर साझा करते हुए कहा, “उनकी बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।” अधिकारी को छह महीने पहले ही सेना में शामिल किया गया था। लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शुक्रवार दोपहर को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से उनका पार्थिव शरीर लाया गया, जो देर शाम अयोध्या पहुंचा। एक विशेष सैन्य विमान से पार्थिव शरीर को फैजाबाद सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे रात भर रखा जाएगा। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जामथरा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अयोध्या छावनी के गद्दोपुर निवासी लेफ्टिनेंट शशांक (23) अपने परिवार में इकलौते बेटे थे। 2019 में एनडीए प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद पिछले साल उन्हें भारतीय सेना में शामिल किया गया था। उन्होंने सिक्किम में अपनी पहली पोस्टिंग के साथ अपनी सेवा शुरू ही की थी।

अयोध्या के नगर मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा के अनुसार, शशांक के पिता जंग बहादुर तिवारी मर्चेंट नेवी में काम करते हैं और वर्तमान में अमेरिका में तैनात हैं। वह भारत के लिए रवाना हो चुके हैं और शनिवार सुबह तक उनके अयोध्या पहुंचने की संभावना है। अधिकारियों ने लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की मौत की परिस्थितियों के बारे में बताते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को नियमित गश्त के दौरान एक सैनिक तेज बहाव वाली नदी में फिसल गया।

बिना किसी हिचकिचाहट के लेफ्टिनेंट शशांक उन्हें बचाने के लिए कूद पड़े। उन्होंने सैनिक को सफलतापूर्वक बचा लिया, लेकिन शशांक तेज धारा में बह गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका। शशांक के चाचा राजेश दुबे ने कहा, ‘‘वह हमेशा पढ़ाई में होशियार था और छोटी उम्र से ही देश की सेवा करने के लिए दृढ़ था।’’ एनडीए में शामिल होने से पहले शशांक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा फैजाबाद के एक स्कूल में पूरी की थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की और नवनिर्मित हनुमत कथा मंडपम का उद्घाटन किया, जिसमें 5,000 लोग बैठ सकते हैं।

अपने दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री ने शशांक के साहस और बलिदान का जिक्र करते हुए घोषणा की कि अयोध्या में उनके सम्मान में एक स्मारक बनाया जाएगा। राज्य सरकार ने सैन्य अधिकारी के परिवार को वित्तीय सहायता के रूप में 50 लाख रुपये भी मंजूर किए हैं।

Tags: लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी अपने साथी की जान बचाते हुए शहीद
Previous Post

दिल्ली में कोविड-19 के 23 मामले सामने आए, अस्पतालों के लिए परामर्श जारी

Next Post

सुप्रीमकोर्ट: मातृत्व अवकाश मातृत्व लाभ का अभिन्न हिस्सा

Related Posts

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

August 2, 2026
सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
Next Post

सुप्रीमकोर्ट: मातृत्व अवकाश मातृत्व लाभ का अभिन्न हिस्सा

Recent Posts

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

गोरखपुर में छेड़छाड़ के आरोप से शुरू हुआ विवाद, लाठी, डंडे और रॉड से हुई पिटाई में 9 वर्षीय लड़के की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र में शनिवार रात हमलावरों के एक समूह द्वारा लाठी-डंडों, लोहे की छड़ों और ईंटों से...

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group