Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ की नई रोमांचक राह – रहस्यों की गहराई और नए किरदारों के साथ दिलचस्प बदलाव

"नए किरदार लक्ष्मणप्पा और कोतवाल की एंट्री के साथ शो में आएगा रोमांच और गहराई, जबकि बुद्धिमत्ता और हास्य की मूल भावना बनी रहेगी"

admin by admin
May 20, 2025
in देश
0

मुंबई, सोनी सब का लोकप्रिय ऐतिहासिक धारावाहिक ‘ तेनाली रामा’ अब एक नए और रोमांचक कथा पथ पर आगे बढ़ने को तैयार है। अपनी बुद्धिमत्ता और हास्य की मूल भावना को बरकरार रखते हुए अब शो एक रहस्य और जांच पर आधारित कहानी की ओर रुख कर रहा है — वो भी उस युग में, जब न आधुनिक तकनीक थी और न फॉरेंसिक विज्ञान।

इस बदलाव की शुरुआत दो नए और दमदार किरदारों की एंट्री से होती है : लक्ष्मणप्पा, जिसकी भूमिका निभा रहे हैं कुनाल करण कपूर, और रहस्यमय कोतवाल, जिन्हें निभा रहे हैं निखिल आर्य। इन दोनों के साथ कृष्ण भारद्वाज द्वारा निभाए गए तेनाली रामा की त्रयी अब एक नई ऊर्जा के साथ दर्शकों के सामने होगी — जो गहन निरीक्षण, तार्किक सोच और अंतर्दृष्टि से जटिल मामलों को सुलझाएगी।
आगामी एपिसोड्स में दर्शकों को बहुस्तरीय किरदारों की टकराहट, अप्रत्याशित साझेदारियाँ, और न्याय की गहराई से पड़ताल देखने को मिलेगी — यह सब उस युग में, जहां निर्णय बुद्धि और अंतर्ज्ञान के बल पर लिए जाते थे।

निमिषा पांडे, प्रोग्रामिंग हेड, सोनी सब, ने क हाः “तेनाली रामा ने हमेशा अपनी बुद्धिमानी और चतुराई से दर्शकों का मन जीता है। इस नए मोड़ के साथ हमने इस प्रिय किरदार को एक नई दिशा में ले जाने का प्रयास किया है — जहां उसकी तीव्र बुद्धि अब रहस्यमयी मामलों की तह तक जाएगी। यह तेनाली पहले जैसा नहीं है — वह अब और भी जिज्ञासु, चतुर और रहस्य सुलझाने में पूरी तरह तल्लीन होगा। सोनी सब पर हमारा लक्ष्य है — दर्शकों को ताजगीभरी कहानियों के माध्यम से चौंकाना, मनोरंजन करना और वह भाव देना जिससे वे जुड़ाव महसूस करें।

अभिमन्यु सिंह, निर्माता, कॉन्टिलो पिक्चर्स, ने विस्तार से समझायाः “जब हमने इस नए अध्याय की कल्पना शुरू की, तब हमने खुद से पूछा — एक ऐसा युग जहां न फॉरेंसिक हो, न तकनीक, वहां गहरी जांच-पड़ताल कैसी दिखेगी? इसी प्रश्न ने हमें एक ऐसी दुनिया रचने को प्रेरित किया जहां अंतर्दृष्टि, तर्क और सजगता सबसे बड़े औज़ार बनते हैं। तेनाली इतिहास के सबसे बुद्धिमान व्यक्तित्वों में से एक थे — एक ऐसा व्यक्ति जिसने ऐसे समय में अपराध सुलझाए, जहां सिर्फ तार्किक सोच और चतुराई ही सच तक पहुंचने का साधन थी। यह नया बदलाव रचनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण भी है और संतोषजनक भी — और हम इसे दर्शकों के लिए प्रस्तुत करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

कुनाल करण कपूर (लक्ष्मणप्पा) ने कहा: “लक्ष्मणप्पा एक सख्त अनुशासित जीवन वाला किरदार है — तार्किक सोच और सावधानीपूर्वक अवलोकन उसका आधार है। रामा के साथ उसका तालमेल बहुत रोचक है। यह सिर्फ मामलों को सुलझाना नहीं, बल्कि दो अलग-अलग सोचों के मेल को भी दर्शाता है — और यही टकराव दर्शकों को एक अलग अनुभव देगा।

तेनाली रामा देखें सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर।

Tags: सोनी सब के 'तेनाली रामा' की नई रोमांचक राह
Previous Post

क्या बिल्लियां दूध पी सकती हैं? पुरानी मान्यता के अनुसार हां, लेकिन यह वास्तव में बुरा विचार है

Next Post

गढ़चिरौली में चार महिलाओं समेत पांच नक्सली पकड़े गये

Related Posts

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली
देश

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

August 5, 2026
नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस
देश

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

August 5, 2026
असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
Next Post

गढ़चिरौली में चार महिलाओं समेत पांच नक्सली पकड़े गये

Recent Posts

रुदौली में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

रुदौली में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गोपालगंज चौराहे पर मंगलवार रात करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर...

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

मेटा की वैश्विक टीम ने बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। फेसबुक से प्रधानमंत्री...

नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

केंद्र सरकार ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में कहा कि उसने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) के जरिए होने...

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में एक ब्यूटीपार्लर संचालिका के साथ बदसुलूकी करने और उसे आधी रात में जबरन गोरखपुर...

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बलिया जिले के पलिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में मध्याह्न भोजन के दौरान रोटी और सब्जी थाली में परोसने के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group