Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Prime Minister Modi ने Pakistan को ‘Laxman Rekha’ बताई; सेना के पराक्रम की सराहना, आतंकवाद जारी रहा तो पड़ोसी देश होगा नष्ट

admin by admin
May 13, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस से पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पड़ोसी देश भारत के किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान पहुंचाने में विफल रहा और अगर उसकी धरती से आतंकवाद जारी रहा तो पड़ोसी देश को नष्ट कर दिया जाएगा।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सशस्त्र बलों को दिये अपने पहले संबोधन में, मोदी ने चार दिनों तक चले अभियान में पाकिस्तान को धूल चटा देने के लिए सेना की सराहना की। इस अभियान के परिणामस्वरूप नौ आतंकी स्थल नष्ट हो गए और आठ (पाकिस्तानी) सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा है।

https://t.co/RmWszoWxPK

— Ujjwal Deepak (@ujjwaldeepak) May 13, 2025

उन्होंने 27 मिनट से अधिक के अपने संबोधन में कहा, ‘‘आपने जो किया वो अभूतपूर्व, अकल्पनीय और अद्भुत है।’’ सोमवार रात राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में भी प्रधानमंत्री ने ऐसी ही बात कही थी।

लेकिन आज के इस संबोधन का महत्व बहुत ज्यादा है। यह आदमपुर एयरबेस से दिया गया जो पाकिस्तान से लगती सीमा से केवल 100 किलोमीटर की दूरी पर है।

पाकिस्तान ने एस-400 मिसाइल लॉन्चर के साथ-साथ इस वायुसेना अड्डे को भी नष्ट करने का दावा किया था। वहीं, भारत ने इन दावों को झूठा करार दिया, जिसकी पुष्टि टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी के ठीक पीछे मौजूद दिख रही एस-400 मिसाइल प्रणाली करती है।

मोदी ने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर ने अब पाकिस्तान के लिए एक साफ ‘लक्ष्मण रेखा’ खींच दी है।

उन्होंने एयरबेस का दौरा किया और वायुसेना कर्मियों का अभिवादन किया जिन्होंने मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री के वहां पहुंचने पर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

सैनिकों के साथ बातचीत के बाद, मोदी ने एस-400 मिसाइल प्रणाली के आगे खड़े होकर वायुसेना कर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने पश्चिमी वायुसेना कमान की टोपी पहन रखी थी, जिस पर त्रिशूल चिह्न बना हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘जब हमारी फौजें ‘न्यूक्लियर ब्लैकमेल’ की धमकी की हवा निकाल देती हैं तो आकाश से पाताल तक, एक ही बात गूंजती है ‘भारत माता की जय’।’’

उन्होंने कहा कि जयघोष की ताकत अभी-अभी दुनिया ने देखी, ‘‘भारत माता की जय सिर्फ उद्घोष नहीं है। यह देश के हर उस सैनिक की शपथ है जो मां भारती की मान-मर्यादा के लिए जान की बाजी लगा देता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमारे ड्रोन दुश्मन के किले की दीवारों को ढहा देते हैं… जब हमारी मिसाइलें निशाने पर पहुंचती हैं तो दुश्मन को सुनाई देता है – ‘भारत माता की जय’।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आपके पराक्रम की गाथाएं इतिहास में सदा के लिए दर्ज हो जाएंगी। मैं थलसेना, वायुसेना और नौसेना कर्मियों को सलाम करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वालों को यह एहसास हो गया है कि भारत पर बुरी नजर डालने का मतलब सिर्फ उनका विनाश होगा।

आदमपुर, देश का दूसरा सबसे बड़ा एयरबेस है और यहां राफेल और मिग-29 स्क्वाड्रन हैं। इस वायुसेना अड्डे ने पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Tags: Prime Minister Modi ने Pakistan को
Previous Post

कोलकाता: भाजपा नेता दिलीप घोष की पत्नी रिंकू की पिछली शादी से उत्पन्न पुत्र मिला मृत

Next Post

पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत को सौंपा

Related Posts

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

August 5, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
देश

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

August 5, 2026
चीन के दो सबसे वरिष्ठ जनरलों को बर्खास्त किए जाने का क्या मतलब है?
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका को चीन का बड़ा झटका: जवाबी कार्रवाई का किया ऐलान, ड्रोन एक्सपोर्ट पर भी लगाई रोक

August 5, 2026
प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली
देश

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

August 5, 2026
Next Post

पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को भारत को सौंपा

Recent Posts

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

अमेरिका का दावा: हॉरमुज़ जलडमरूमध्य का रास्ता सुरक्षित, 1000 से अधिक जहाजों को दी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने बुधवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का दक्षिणी मार्ग सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए...

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

बरेली: यूनिवर्सिटी के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

बरेली जिले में लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर बड़ा बाइपास (जीरो प्वाइंट) के पास बुधवार दोपहर दो ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत...

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ढेमवा पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने वाली एक महिला को पुलिस की मुस्तैदी...

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या में भव्य चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन...

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्रों के हित में शुरू की गई ‘अपार आईडी’...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group