Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Bharat: पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने संबंधी सहमति का किया उल्लंघन

admin by admin
May 11, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

नयी दिल्ली, भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनने के कुछ ही घंटों बाद नयी दिल्ली ने इस्लामाबाद पर इसका उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मध्य रात्रि में एक प्रेस वार्ता के दौरान पाकिस्तान से इन उल्लंघनों को दूर करने के लिए ‘‘उचित कदम’’ उठाने और स्थिति से ‘‘गंभीरता और जिम्मेदारी’’ के साथ निपटने का आह्वान किया।

यह बयान विदेश सचिव द्वारा यह घोषणा किए जाने के लगभग पांच घंटे बाद आया कि भारत और पाकिस्तान भूमि, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाइयों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए एक समझौते पर पहुंच गए हैं।

शाम छह बजे मिसरी ने मीडिया को एक संक्षिप्त घोषणा में बताया कि दोनों देशों के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने आज एक बातचीत के दौरान इस समझौते पर सहमति व्यक्त की।

भारत और पाकिस्तान द्वारा सैन्य कार्रवाई रोके जाने संबंधी निर्णय को सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से सार्वजनिक किया था तथा दावा किया था कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता अमेरिका की मध्यस्थता से हुई।

हालांकि, शीर्ष सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह परिणाम भारतीय और पाकिस्तानी पक्षों के बीच प्रत्यक्ष बातचीत का नतीजा है और इस्लामाबाद ने ‘‘बिना किसी पूर्व शर्त, बिना किसी बाद की शर्त और अन्य मुद्दों से किसी संबंध के बिना’’ इस पर सहमति जताई है।

देर रात प्रेस वार्ता में विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान ने सहमति का उल्लंघन किया है और सशस्त्र बलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटना से सख्ती से निपटें।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ घंटों से भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों के बीच आज बनी सहमति का बार-बार उल्लंघन हो रहा है। मिसरी ने कहा, ‘‘यह आज पूर्व में हुई सहमति का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा, ‘‘सशस्त्र बल इन उल्लंघनों का पर्याप्त और उचित जवाब दे रहे हैं तथा हम इन उल्लंघनों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। विदेश सचिव ने कहा कि सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम पाकिस्तान से इन उल्लंघन से बचने के लिए उचित कदम उठाने तथा स्थिति से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निपटने का आह्वान करते हैं।

विदेश सचिव ने कहा, ‘‘सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी घटना की पुनरावृत्ति होने पर सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।’’

मिसरी ने शाम के समय प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक ने भारतीय समयानुसार आज अपराह्न 3:35 बजे भारत के सैन्य अभियान महानिदेशक को फोन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके बीच इस बात पर सहमति बनी कि दोनों पक्ष आज भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।

विदेश सचिव ने कहा कि सहमति को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दिए गए हैं और दोनों पक्षों के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बातचीत करेंगे।मिसरी के बयान से कुछ मिनट पहले ट्रं ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में इस समझौते की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात तक चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण एवं तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘समझ और बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!

सैन्य कार्रवाइयां रोकने पर सहमति दोनों देशों की सेनाओं द्वारा एक-दूसरे के प्रतिष्ठानों को निशाना बनाए जाने के कुछ घंटों बाद बनी, जो सात मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सबसे गंभीर टकराव था।

भारत-पाकिस्तान के बीच यह निर्णय जी7 और अमेरिका तथा सऊदी अरब सहित कई देशों द्वारा कूटनीतिक प्रयास किए जाने के बाद आया है, जिसमें दोनों पक्षों से संघर्ष को कम करने का आग्रह किया गया था।

इस बीच, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित करने सहित पाकिस्तान के खिलाफ घोषित भारत के दंडात्मक उपाय यथावत रहेंगे।

भारत ने 22 अप्रैल के नृशंस आतंकवादी हमले के एक दिन बाद इन उपायों की घोषणा 23 अप्रैल को की थी। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा कि किसी अन्य स्थान पर किसी अन्य मुद्दे पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।

इस बीच, जम्मू शहर और संभाग के अन्य प्रमुख शहरों के निवासी सुबह करीब पांच बजे हवाई हमले के सायरन और विस्फोटों की तेज आवाज के साथ जागे। वहीं, सीमा पार से हो रही भारी गोलाबारी के मद्देनजर सीमावर्ती निवासियों की रात बिना सोए गुजरी।

इस बीच, भारत के सीमावर्ती जिलों में शनिवार तड़के पाकिस्तानी सेना के मोर्टार और ड्रोन हमलों में एक जेसीओ तथा बीएसएफ के एक जवान सहित सात लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। सीमावर्ती जिलों में अज्ञात मिसाइलों का मलबा भी मिला है और एक कृषि क्षेत्र में गड्ढा बन गया।

तनावपूर्ण रात के बाद शनिवार की सुबह लोग जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई स्थानों से विस्फोटों, ड्रोन हमलों और मोर्टार गोलाबारी की आवाजों के बीच जगे।

जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उपनिरीक्षक मोहम्मद इम्तियाज की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। जम्मू के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में बीएसएफ के आठ जवान घायल हो गए।

जम्मू के राजौरी में अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजकुमार थापा और उनके दो कर्मचारी उनके आधिकारिक आवास पर तोप का गोला गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पास के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले सूबेदार मेजर पवन कुमार आज सुबह पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में अपनी चौकी के पास पाकिस्तानी तोप के गोले के फटने से शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी शहर के एक औद्योगिक क्षेत्र के पास पाकिस्तानी गोलाबारी में दो वर्षीय आयशा नूर और मोहम्मद शोहिब (35) की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के कंघरा-गलहुट्टा गांव में घर पर एक मोर्टार गिरने से 55 वर्षीय रशीदा बी नामक महिला की भी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घटना में, बिदीपुर जट्टा गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ ​​शौकी की आर एस पुरा में सीमा पार से हुई गोलीबारी में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुंछ में भीषण गोलाबारी में तीन और लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एक स्थानीय पत्रकार घायल हो गया।

जम्मू शहर के रेहारी और रूप नगर सहित कुछ आवासीय इलाकों में तोप के गोले और संदिग्ध ड्रोन के हमले में चार लोग घायल हो गए।

Tags: Bharat: पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने
Previous Post

जम्मू में सीमा पर रातभर शांति रही, कहीं से भी ड्रोन गतिविधि की सूचना नहीं

Next Post

मऊ में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, राहत कार्य जारी

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
Next Post

मऊ में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत, राहत कार्य जारी

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group