Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया, आरोपों को आधारहीन बताया

admin by admin
May 9, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को भारतीय मीडिया में आई उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि उसने भारत में कई जगहों पर हमला किया है। पाकिस्तान ने ऐसे दावों को ‘पूरी तरह से निराधार’ करार देते हुए कहा कि यह ‘लापरवाह दुष्प्रचार अभियान’ का हिस्सा हैं।

विदेश कार्यालय ने आधी रात को जारी बयान में कहा कि इस तरह की कार्रवाइयां क्षेत्रीय शांति को और अधिक खतरे में डालती हैं।

अधिकारियों के अनुसार, भारत ने बृहस्पतिवार को जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और कुछ अन्य स्थानों पर मिसाइलों और ड्रोन से सैन्य ठिकानों पर हमला करने की पाकिस्तानी सेना की कोशिश को नाकाम कर दिया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य ठिकानों को पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया गया।

सैन्य सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से मिसाइलें जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया कस्बों पर भी दागी गईं पर उन्हें भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया।

अपने बयान में विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान सरकार भारतीय मीडिया द्वारा दुष्प्रचारित ‘बेबुनियाद और गैर जिम्मेदाराना आरोपों को सिरे से खारिज करती है, जिसमें पाकिस्तान पर पठानकोट, जैसलमेर और श्रीनगर पर हमले करने का आरोप लगाया गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘ये दावे पूरी तरह से निराधार, राजनीति से प्रेरित और पाकिस्तान को बदनाम करने के उद्देश्य से किए जा रहे दुष्प्रचार अभियान का हिस्सा हैं।

विदेश कार्यालय ने कहा कि बिना किसी विश्वसनीय जांच के पाकिस्तान के खिलाफ बार-बार आरोप लगाना आक्रामकता दिखाने और क्षेत्र को और अधिक अस्थिर करने का बहाना बनाने के लिए जानबूझकर तैयार की गई रणनीति को दर्शाता है।

उसने कहा,‘‘ऐसी कार्रवाइयां न केवल क्षेत्रीय शांति को और अधिक खतरे में डालती हैं, बल्कि राजनीतिक और सैन्य उद्देश्यों के लिए गलत सूचनाओं का फायदा उठाने की चिंताजनक इच्छा को भी दर्शाती हैं।

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस ‘‘खतरनाक व्यवहार’’ पर गंभीरता से ध्यान देने और भारत को संयम और जिम्मेदारी पूर्वक व्यवहार करने की सलाह देने का आग्रह किया है।

Tags: अपनी भूमिका से इनकार किया
Previous Post

डॉ विजेंद्र सिंह को अवध विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार मिला

Next Post

पंजाब के कई हिस्सों में ‘ब्लैकआउट’, जालंधर में ड्रोन नष्ट

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

September 17, 2026
Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

September 16, 2026
Next Post

पंजाब के कई हिस्सों में ‘ब्लैकआउट’, जालंधर में ड्रोन नष्ट

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group