Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पंजाब के कई हिस्सों में ‘ब्लैकआउट’, जालंधर में ड्रोन नष्ट

admin by admin
May 9, 2025
in देश
0

चंडीगढ़, पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली समेत कई जिलों और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार शाम को ब्लैकआउट किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जालंधर में कुछ ड्रोन देखे गए, लेकिन सुरक्षा बलों ने रात करीब 11:20 बजे उन्हें नष्ट कर दिया।

पठानकोट जिले में कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने विस्फोट जैसी आवाजें सुनीं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पठानकोट के सुजानपुर के एक निवासी ने कहा, ‘‘वहां तेज आवाज थी, जैसे बमबारी की आवाज और लगातार सायरन भी बज रहे थे। यह बहुत डरावना था। पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन सक्रिय कर दिए गए, जहां रात करीब साढ़े आठ बजे ‘ब्लैकआउट’ लागू कर दिया गया।

अधिकारियों ने लोगों से बत्तियां बुझाए रखने और घर पर रहने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।

पठानकोट के उपायुक्त आदित्य उप्पल ने सीमावर्ती जिले के निवासियों से अपने घरों के अंदर रहने और ‘ब्लैकआउट’ के प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा।

रूपनगर, फाजिल्का, कपूरथला, लुधियाना, संगरूर, बठिंडा, पटियाला और हरियाणा के पंचकूला सहित कुछ अन्य हिस्सों में ब्लैकआउट लागू किया गया। अधिकारियों ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में ब्लैकआउट लागू किया गया था।

इस बीच, मोहाली जिला प्रशासन ने साहिबजादा अजीत सिंह नगर के अधिकार क्षेत्र को ड्रोन और मानव रहित यान (यूएवी) के लिए ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया है।

दोनों देशों के बीच तनाव उस समय और बढ़ गया जब पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं।

भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान द्वारा किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों को विफल कर दिया।

Tags: जालंधर में ड्रोन नष्टपंजाब के कई हिस्सों में ‘ब्लैकआउट’
Previous Post

पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमले में अपनी भूमिका से इनकार किया, आरोपों को आधारहीन बताया

Next Post

मुरादाबाद: व्यवसायी की बुजुर्ग मां की हत्या, नौकर पर संदेह

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
देश

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 17, 2026
देश

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

September 17, 2026
देश

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

September 17, 2026
Next Post

मुरादाबाद: व्यवसायी की बुजुर्ग मां की हत्या, नौकर पर संदेह

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group