Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीमकोर्ट ने आशीष मिश्रा को सप्ताहांत परिवार से मिलने की दी अनुमति

admin by admin
May 8, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर 2021 के लखीमपुर हिंसा मामले में लगाई गई जमानत की शर्त में ढील दी और उन्हें सप्ताहांत पर अपने परिवार से मिलने की अनुमति दी।

आशीष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ के समक्ष दलील दी कि उनके मुवक्किल पिछले चार साल से अपनी बेटियों से नहीं मिले हैं, इसके बाद पीठ ने जमानत की शर्त में संशोधन करते हुए उन्हें इस मुकदमे की सुनवाई लंबित रहने तक लखीमपुर से बाहर रहने को कहा।

शीर्ष अदालत ने पहले आशीष को लखनऊ में रहने की अनुमति दी थी। पीठ ने संबंधित आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि आशीष 10 मई (शनिवार) की रात को लखीमपुर खीरी पहुंच सकते हैं और 11 मई (रविवार) तक वहां रह सकते हैं और उसी शाम लखनऊ लौट सकते हैं।

हालांकि, पीठ ने उन्हें लखीमपुर खीरी में कोई भी राजनीतिक बैठक या गतिविधि करने से रोक दिया।शीर्ष अदालत ने मामले में तेजी से सुनवाई के लिए गवाहों की सूची में कटौती करने का काम सरकारी वकील पर छोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गरिमा प्रसाद ने कहा कि मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी ने शीर्ष अदालत की छूट के बावजूद पुलिस से संपर्क नहीं किया।

प्रसाद के अनुसार, इस प्रत्यक्षदर्शी को आशीष के खिलाफ गवाही देने के लिए कथित तौर पर धमकाया गया था। शीर्ष अदालत ने 24 मार्च को आशीष को रामनवमी के त्योहार पर लखीमपुर खीरी में अपने परिवार से मिलने की अनुमति दी थी।

इसके बाद न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दायर की गई स्थिति रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया, जिसमें पुलिस ने पीड़ितों के इस दावे को खारिज कर दिया कि आशीष ने जमानत शर्तों का उल्लंघन करते हुए लखीमपुर खीरी में एक राजनीतिक रैली में भाग लिया था।

पुलिस ने अपनी स्थिति रिपोर्ट में कहा कि रैली में भाग लेने की उनकी तस्वीर एक पुरानी तस्वीर थी, जिसे अब प्रस्तुत किया गया था।

शीर्ष अदालत ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गवाहों को प्रभावित करने के आरोप सामने आने के बाद 20 जनवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।

मिश्रा ने आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि हर बार जब मामला सूचीबद्ध होता है, तो शीर्ष अदालत द्वारा दी गई उनकी जमानत को रद्द कराने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं।

शीर्ष अदालत ने पिछले साल 22 जुलाई को उन्हें जमानत दे दी थी और दिल्ली और लखनऊ में उनकी आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Tags: सुप्रीमकोर्ट ने आशीष मिश्रा को सप्ताहांत परिवार
Previous Post

न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग: उच्चतम न्यायालय में पति और ससुराल के खिलाफ दायर महिला की याचिका खारिज

Next Post

CA ने की 7.85 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी; GST अधिकारियों ने पकड़ा

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

CA ने की 7.85 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी; GST अधिकारियों ने पकड़ा

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group