अयोध्या, प्रयागराज रोड पुरुषोत्तम नगर वार्ड ब्रह्मा बाबा स्थित करम्भ मेमोरियल उपकार ऑर्थो मेडिकल सेंटर के ख्यातिलब्ध डॉक्टर एस.के. यादव व उनके सहयोगी डॉक्टर एस.के. द्विवेदी तथा डॉक्टर यदुनाथ शुक्ला तथा सहायक डॉक्टर शुभम यादव के साथ शुक्रवार को रुदौली कोतवाली में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एंव जांच शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित जांच शिविर में कोतवाल संजय मौर्य, सब इंस्पेक्टर क्राइम शत्रुघन यादव व संध्या यादव सहित 125 पुलिस कर्मियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जिसमें स्थानीय संभ्रांत नागरिकों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। चिकित्सकों ने शिविर में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
डॉक्टर एस के यादव ने बदलते मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी ज्यादा समय तक बुखार या खांसी आने पर जांच कराने की बात कही और कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण कराने के कई लाभ हैं। इससे हमें अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पता चलता है जिससे हम आवश्यक कदम उठा सकते हैं। इसके अलावा, यह परीक्षण हमें स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सलाह और मार्गदर्शन भी प्रदान करता है।


