Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तर भारत में बारिश का कहर; सात लोगों की मौत, दिल्ली-एनसीआर में कई जगह गिरे पेड़

admin by admin
May 2, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में शुक्रवार सुबह बहुत तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई और इसके चलते सात लोगों की मौत हो गई तथा कई जगहों पर सड़कों पर यातायात जाम रहा एवं कई उड़ानों में देरी हुई।

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह धूल भरी आंधी के साथ करीब तीन घंटे तक भारी बारिश हुई, जिससे उड़ानों में देरी हुई और यातायात बाधित हुआ।

दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मथुरा में व्यस्त रहने वाली सड़कें जलमग्न हो गईं और वाहनों को रेंगते हुए देखा गया।

दिल्ली में अनेक स्थानों से आईं तस्वीरों में गिरे हुए पेड़ देखे जा सकते हैं। फरीदाबाद में लोगों को पानी में आधी डूब गई एक कार को बाहर निकालने की कोशिश करते हुए देखा गया। गाजियाबाद में भी यातायात जाम की स्थिति बनी रही।

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में एक मकान के ढह जाने से 28 वर्षीय महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना में ज्योति और उसके बच्चों आर्यन (सात), ऋषभ (पांच), प्रियांश (सात माह) की मौत हो गई तथा उसके पति अजय (30) को सीने व कलाई में मामूली चोटें आईं हैं।

दिल्ली में मिंटो ब्रिज, आईटीओ, मेजर सोमनाथ मार्ग और खानपुर सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिसकी वजह से यातायात जाम हो गया।

राजधानी में सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश के दौरान मात्र तीन घंटे में 77 मिमी बारिश हुई।मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से अत्यधिक सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

गरज के साथ मूसलाधार बारिश होने और तेज हवाएं चलने के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 200 से अधिक उड़ानों के परिचालन में देरी हुई और तीन उड़ानों के मार्ग में बदलाव करना पड़ा।

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डा आ रही दो उड़ानों को जयपुर और एक उड़ान को अहमदाबाद की ओर मोड़ा गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा को बारिश से जुड़ी घटनाओं के संबंध में करीब 100 कॉल आईं।

लोक निर्माण विभाग ने कहा कि उसे दोपहर 12 बजे तक जलभराव की 100 शिकायतें मिलीं। उसने कहा कि जलभराव और अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए 150 त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं।

लुटियन्स दिल्ली क्षेत्र में पेड़ गिरने के 25 मामले सामने आए और जलभराव से संबंधित 12 शिकायतें प्राप्त हुईं।

टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें बिजली कटौती से जुड़ी 22 शिकायतें मिलीं, जिन्हें कुछ मिनटों से लेकर एक घंटे के भीतर बहाल कर दिया गया।

उन्होंने बताया, “आंधी, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा। पेड़ उखड़ गए और उनकी शाखाएं बिजली के तारों पर गिर गईं। करंट से बचने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई।”

गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह बारिश और आंधी के कारण कुछ इलाकों को छोड़कर शहर का अधिकतर हिस्सा जलमग्न हो गया। पुलिस जहां बाधित यातायात को सुचारू करने में जुटी रही वहीं नगर निगम के प्राधिकारी जलभराव और बंद नालों से निपटने में व्यस्त रहे।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी यातायात धीमा रहा, जबकि हीरो होंडा चौक, राजीव चौक और इफको चौक पर भी यातायात बाधित रहा।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।

मृतकों में फिरोजाबाद जिले के थाना नसीरपुर के क्षेत्र शिकोहाबाद नानेमऊ रोड पर ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के तहत कार्य कर रहे दो मजदूर शामिल हैं।

सिरसागंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी अन्वेष कुमार ने बताया कि आज सुबह सड़क के किनारे काम कर रहे 35 वर्षीय सतेंद्र, 25 वर्षीय विष्णु एवं 30 वर्षीय देवेंद्र कुमार सिंह के ऊपर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र और विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई तथा घायल देवेंद्र को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है ।

एटा जिले के साकेत थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव में बिजली गिरने से 17 वर्षीय दीक्षा की मौत हो गई और उसकी छोटी बहन सपना गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना में लड़की के पिता और भाई भी घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वेक्षण करने तथा राहत कार्य की निगरानी के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें और घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि अधिकारी सर्वेक्षण कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए विवरण शासन को भेजें ताकि इस संबंध में आगे कार्रवाई की जा सके।

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तीन और चार मई को कुछ स्थानों पर तेज बारिश और आंधी का पूर्वानुमान जताया है। इस अवधि के दौरान तेज हवाएं (30-50 किलोमीटर प्रति घंटे) चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने लोगो को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और जुब्बारहट्टी के आसपास के कई इलाके में ओलावृष्टि जबकि राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई।

मौसम विभाग केंद्र ने शुक्रवार को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। अगले सप्ताह बृहस्पतिवार तक आंधी, बिजली चमकने समेत 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया गया है।

राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और लाहौल एवं स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मई महीने के लिए अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतर भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में रातभर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण दोनों राज्यों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि हिसार, बठिंडा और गुरदासपुर में सबसे अधिक बारिश हुई।

Tags: दिल्ली-एनसीआर में कई जगह गिरे पेड़सात लोगों की मौत
Previous Post

भारतीय वायुसेना ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर विमानों के लैंड एंड गो का किया अभ्यास

Next Post

एजाज खान के रियलिटी शो हाउस अरेस्ट को उल्लू ऐप ने हटाया, पार की अश्लीलता की सारी हदें

Related Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’
अयोध्या

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

August 1, 2026
Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण
अयोध्या

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

August 1, 2026
लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
Next Post

एजाज खान के रियलिटी शो हाउस अरेस्ट को उल्लू ऐप ने हटाया, पार की अश्लीलता की सारी हदें

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group